Grehlakshmi Top 10 Anti-Dandruff Shampoo
Grehlakshmi Top 10 Anti-Dandruff Shampoo

Top Anti Dandruff Shampoo: बालों में अक्सर रूसी यानी डैंड्रफ की समस्या हो जाती है जिसकी वजह से सिर की त्वचा में खुजली होती है। ऐसे में डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कौनसा एंटी-डैंड्रफ शैम्पू चुनें जो बेहतर हो। आपकी इस समस्या के लिए हम लेकर आए हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 एंटी-डैंड्रफ शैम्पू की सीरीज जिसमें आपको मिलेंगे एंटी-डैंड्रफ शैम्पू 10 अलग-अलग ब्रांड। तो चलिए देखते हैं ये सीरीज।

ऐल्प्स

एलोवेरा, बादाम तेल और क्लाइंबाज़ोल युक्त यह एंटी-डैंड्रफ शैम्पू ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या से राहत दे सकता है। यह सल्फेट-फ्री, सिलिकोन-फ्री और पैरबेन-फ्री है, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसकी 290 एमएल की बोतल की कीमत ₹325 है।

सेबामेड

Sebamed Anti-Dandruff Shampoo
Sebamed Anti-Dandruff Shampoo

इस एंटी-डैंड्रफ शैम्पू खासतौर पर ऑयली हेयर और डैंड्रफ-प्रोन स्कैल्प के लिए तैयार किया गया है। इसमें सोडियम लॉरेट सल्फेट, लॉरिल ग्लूकोसाइड, सोडियम लैक्टेट, और कोकामाइडोप्रोपाइल बीटेन जैसे तत्व हैं, जो गहराई से सफाई करते हुए स्कैल्प को ताज़गी प्रदान करते हैं। इसकी 200 एमएल की बोतल की कीमत ₹680 है।

मामार्थ

यह शैम्पू डैंड्रफ और अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे हटाकर आपके स्कैल्प को हेल्दी और क्लीन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद टी ट्री ऑयल अपनी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण खुजली और जलन को कम करता है। इसमें सिलिकोन, पैराबेन, मिनरल ऑयल, डाई और अन्य हानिकारक केमिकल्स नहीं हैं। इसकी 250 एमएल की बोतल की कीमत ₹349 है।

विशकेयर

Wishcare Anti-Dandruff Shampoo
Wishcare Anti-Dandruff Shampoo

यह शैम्पू न सिर्फ डैंड्रफ बल्कि स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें पिरोक्टोन ओलामाइन मौजूद है जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को नियंत्रित करता है, वहीं सैलिसिलिक एसिड और LHA स्कैल्प पर जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाकर पोर्स को साफ करते हैं। इसकी 250 एमएल की बोतल की कीमत ₹499 है।

हेड एंड शोल्डर

इस शैम्पू में मौजूद बायोएक्टिव टेक्नोलॉजी स्कैल्प से डैंड्रफ और अतिरिक्त तेल हटाकर ZPT (Zinc Pyrithione) जमा करती है, जो फंगस से लड़कर डैंड्रफ को दोबारा आने से रोकती है। नियमित उपयोग से यह शैम्पू 100% तक डैंड्रफ फ्री स्कैल्प और स्वस्थ, खूबसूरत बाल देता है। इसकी 650 एमएल की बोतल की कीमत ₹1125 है।

मिनिमलिस्ट

Minimalist Anti-Dandruff Shampoo
Minimalist Anti-Dandruff Shampoo

यह एक जेंटल और सल्फेट-फ्री फॉर्मूला है, जिसे खासतौर पर खुजली और परतदार स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड स्कैल्प की गहराई तक जाकर एक्सफोलिएशन करता है, जिससे डेड स्किन और फ्लेक्स हटते हैं। इसकी 200 एमएल की बोतल की कीमत ₹499 है।

बेयर एनाटॉमी

इस शैम्पू में मौजूद सैलिसिलिक एसिड डैंड्रफ की जड़ यानी फंगस और फ्लेक्स को गहराई से साफ कर स्कैल्प को हेल्दी बनाता है। यह खासतौर पर सूखे और फ्रिज़ी बालों तथा ऑयली स्कैल्प के लिए तैयार किया गया है, जिससे बालों का नेचुरल बैलेंस बना रहता है। इसका फॉर्मूला स्कैल्प की गहराई से सफाई करते हुए अतिरिक्त तेल, खुजली और परतदारपन को कम करता है। इसकी 250 एमएल की बोतल की कीमत ₹545 है।

स्कैल्प प्रो

Scalp Pro Anti-Dandruff Shampoo
Scalp Pro Anti-Dandruff Shampoo

यह शैम्पू अपने 3-वे एक्शन फॉर्मूला के साथ डैंड्रफ की समस्या को गहराई से दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद जिंक पाइरिथियोन, पिरोक्टोन ओलामाइन और क्लाइम्बाज़ोल डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करके स्कैल्प को साफ और स्वस्थ बनाते हैं। इसकी 200 एमएल की बोतल की कीमत ₹380 है।

लोरियल

यह एक बेहतरीन हेयर केयर कॉम्बो है, जो खासतौर पर डैंड्रफ और डैमेज्ड हेयर की समस्या को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह शैम्पू गहराई से स्कैल्प को साफ करके डैंड्रफ को प्रभावी रूप से हटाता है और लंबे समय तक स्कैल्प को फ्रेश व हेल्दी बनाए रखता है। वहीं, हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण और रिपेयर करता है, जिससे रूखे और बेजान बाल फिर से स्मूद, सिल्की और मैनेजेबल बन जाते हैं। इस 300 एमएल कॉम्बो की कीमत ₹1980 है।

पिलग्रिम

Pilgrim Anti-Dandruff Shampoo
Pilgrim Anti-Dandruff Shampoo

ये शैम्पू सिर्फ एक वॉश में ही डैंड्रफ को कम कर सकता है। इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड कोमलता से स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है जबकि पिरोक्टोन ओलामाइन आराम देता है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टी ट्री के नैचुरल एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करने में प्रभावी हैं। इसकी 200 एमएल की बोतल की कीमत ₹395 है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...