Top 10 Concealer
Top 10 Concealer

Top 10 Concealer: मेकअप से पहले स्किन पर मौजूद कमियों को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। ये अनईवन स्किन टोन, हाइपरपिग्मेंटेशन, फाइन लाइन्स, रिंकल्स और डार्क स्पॉट्स को कवर करके परफेक्ट मेकअप देता है। इस आर्टिकल में कंसीलर के टॉप 10 ब्रांड्स दिए गए हैं। जहां से आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुन सकते हैं। तो चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 कंसीलर ब्रांड्स।

के ब्यूटी

Top 10 Concealer
Top 10 Concealer-Kay Beauty Concealer

यह एक हाई‑डेफिनिशन लिक्विड कंसीलर है, जो 12 अलग-अलग शेड्स में उपलब्ध है। इसका टेक्चर लाइट और हाइड्रेटिंग है। HD मॅट फिनिश के लिए इसमें मैरुला और रोज़हिप ऑयल मिलाया गया है। यह फुल कवरेज कंसीलर है। यह doe‑foot applicator वाले फ्रॉस्टेड ट्यूब में पैक आता है जिससे इसको ब्लेंड करना आसान हो जाता है। इसके 4.5 ग्राम के पैक की कीमत ₹849 है।

ब्लू हेवन

इस क्रीमी-टेक्सचर वाले फुल-कवरेज लिक्विड कंसीलर को नार्मल स्किन के लिए डिजाइन किया गया है। पैराबेन-फ्री हाइड्रेटिंग ये फॉर्मूला मैट फिनिश देता है। इसका उपयोग रोज़ाना बेस मेकअप में मैट लुक के लिए किया जा सकता है। इसके 17 एमएल के पैक की कीमत ₹180 है।

शुगर

Sugar Concealer
Sugar Concealer

अगर आपका हल्के से मिड स्किन टोन है तो यह कंसीलर आपके लिए ही डिजाइन किया गया है। इसका क्रीमी फॉर्मूला स्किन में आसानी से ब्लेंड होकर 12 घंटे तक क्रीज़-फ्री और सेमी‑मैट फ़िनिश देता है। यह डार्क सर्कल्स, हायपरपिगमेंटेशन और फाइन लाइंस को छुपाने के साथ साथ ब्राइटनिंग भी प्रदान करता है। इसके 2 ग्राम के पैक की कीमत ₹599 है।

मार्स

यह एक मल्टी‑यूज, ट्रैवल‑फ्रेंडली कॉम्पैक्ट है जिसमें कलर‑करेक्टर, कंसीलर और कंटूर के शेड्स हैं। यह फार्मूला क्रीमी, हल्का और आसानी से ब्लेंड होने वाला है तथा बिल्डेबल कवरेज देता है, जिससे प्राकृतिक रेडिएंट फिनिश मिलता है। साथ ही यह लम्बे समय तक स्किन पर टिकता है। इसके 24 ग्राम के पैक की कीमत ₹599 है।

लक्मे

Lakme Concealer
Lakme Concealer

इस कंसीलर में स्पेशल प्राइमर इफेक्ट है जो पोर्स और डार्क स्पॉट्स को ब्लर करता है। यह बिल्डेबल कवरेज और क्रीज़-फ्री, नेचुरल मैट फिनिश देता है। यह हाइड्रेटिंग गुणों वाला प्रोडक्ट है, जिसे सामान्य से ड्राई स्किन पर रोज़ाना उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके 5.4 एमएल के पैक की कीमत ₹625 है।

एल ए गर्ल

यह एक ऑयल‑फ्री, फुल‑कवरेज लिक्विड कंसीलर है जिसे विशेष रूप से डार्क सर्कल्स, दाग‑धब्बों और झुर्रियों को छिपाने के लिए तैयार किया गया है। इसका लाइट, लेकिन हाइली पिग्मेंटेड फॉर्मूला पूरे दिन मैट फिनिश के साथ टिका रहता है। यह सभी स्किन टोन के लिए उपयुक्त है। इसके 8 ग्राम के पैक की कीमत ₹795 है।

लोरियल

L'Oreal Concealer
L’Oreal Concealer

यह एक हाई-कवरेज, मैट लिक्विड कंसीलर है जो 24 घंटे तक क्रीज़‑फ्री, वाटरप्रूफ और ट्रांसफर‑प्रूफ फिनिश देता है। इसमें XL डो-फुट applicator है जो बड़े क्षेत्र या टार्गेटेड छुपाने के लिए एक ही स्ट्रोक में कवर करता है। यह फॉर्मूला रेडनेस, डार्क सर्कल्स, स्कार्स, कुछ मामलों में स्ट्रेच मार्क्स, वेंस और ब्रूज़ तक को छुपा सकता है। इसके 10 एमएल के पैक की कीमत ₹849 है।

इनसाइट कॉस्मेटिक

इस कंसीलर को दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स और लालिमा को छुपाने के लिए तैयार किया गया है। इसका क्रीमी टेक्सचर बेहद आसानी से ब्लेंड होता है, और एक फ्लॉलेस इवन कंप्लेक्शन देती है। यह लंबे समय तक चलने वाला, स्मूद फिनिश और डेली यूज़ के लिए बेस्ट है। इसके 3.5 ग्राम के पैक की कीमत ₹125 है।

स्विस ब्यूटी

Swiss Beauty Concealer
Swiss Beauty Concealer

यह बजट‑फ्रेंडली लिक्विड कंसीलर है जो फुल-कवरेज, ब्लेंडेबिलिटी और लांग‑लास्टिंग फॉर्मूला प्रदान करता है। यह ऑयल‑फ्री, वाटरप्रूफ और क्रीज़‑रेसिस्टेंट है। इसमें अलग-अलग स्किन ने अनुसार 14 शेड्स उपलब्ध हैं जो सभी स्किन टाइप और टोन के लिए उपयुक्त है। इसके 6 ग्राम के पैक की कीमत ₹249 है।

मेबेलिन

यह एक वीगन और आयल‑फ्री कंसीलर है जो डार्क सर्कल, फाइन लाइन्स और डलनेस को छुपाने का काम करता है। इसका मॉइस्चराइजिंग फॉर्मूला 12 घंटे तक त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। ये एक मल्टी पर्पस कंसीलर है जो कलर करेक्टर, कंटूर और हाइलाइटर का भी काम करता है। इसके 6 एमएल के पैक की कीमत ₹747 है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...