Top 10 Primer
Top 10 Primer

Top 10 Primer: अच्छे मेकअप बेस के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करना जरुरी होता है। प्राइमर लगाने से आपकी स्किन पर मेकअप स्मूथ और शाइनी नजर आने के साथ ही लम्बे समय तक टिका रहता है। लेकिन एक अच्छे प्राइमर का इस्तेमाल करके ही आप परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं। अब ऐसे में एक अच्छा प्राइमर कौनसा है ये जानने के लिए आप गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज को पढ़ सकते हैं। ये सीरीज रेटिंग पर आधारित है जिसमें प्राइमर के 10 अलग-अलग ब्रांड की लिस्ट दी गई है।

फेसेस कनाडा

ये नॉन स्टिकी प्राइमर है जो आसानी से ग्लाइड होकर लाइट फील देता है। इसमें कीवी एक्सट्रैक्ट, विटामिन सी और ई है जो स्किन को पोषण देते हैं। इसमें मौजूद स्नो मशरूम स्किन में हाइड्रेशन को लॉक करता है जिससे स्किन सॉफ्ट और खूबसूरत बनती है। इसके 30 एमएल पैक की कीमत 399 रुपये है।

लोरियल

L'oreal Primer
L’oreal Primer

मेकअप से पहले स्किन के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए और स्मूथ टेक्स्चर के लिए इस प्राइमर का इस्तेमाल करना बेस्ट है। ये मेकअप के लिए हाइड्रेट बेस तैयार करता है, जिससे आपका मेकअप पूरा दिन फ्रेश नजर आता है। इसके 30 एमएल पैक की कीमत 899 रुपये है।

डेली लाइफ

इस ग्लो एंड प्रेप मेकअप प्राइमर को लगाने के बाद किया गया मेकअप पूरा दिन टिका रहता है। ये आपके फेस की स्किन को शाइनी बनाने के साथ उसको हाइड्रेट भी करता है। आप इस प्राइमर को रोजाना लगाकर अपने मेकअप को खूबसूरत दिखा सकती हैं। इसके 60 एमएल पैक की कीमत 449 रुपये है।

ब्लू हेवन

Blue Heaven Primer
Blue Heaven Primer

इस प्राइमर में एलोवेरा मौजूद है जो इसे हाइड्रेटिंग फार्मूला बनाता है। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह प्राइमर काफी अच्छा है। ये मेकअप को लम्बे समय तक स्मूथ बनाए रखता है। साथ ही ये प्राइमर एक सिल्क मैट फ़िनिश देता है जो मेकअप को मखमली बनाता है। इसके 16 एमएल पैक की कीमत 190 रुपये है।

के ब्यूटी

स्मूथ मेकअप बेस के लिए आप इस इल्यूमिनेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। ये स्किन को शाइनी फिनिश देता है जिससे मेकअप पूरा दिन बिना क्रेक हुए टिका रहता है। इसमें स्किन टोन के हिसाब से चार खूबसूरत शेड्स उपलब्ध हैं। इसके 30 एमएल पैक की कीमत 999 रुपये है।

इनसाइट कॉस्मेटिक

Insight Cosmetic Primer
Insight Cosmetic Primer

ये प्राइमर स्किन को प्राइम और मॉइस्चराइज़ करने के साथ सुरक्षा प्रदान करता है। इस मैटिफ़ाइंग प्राइमर को लगाने के बाद आपका मेकअप ऑयली नजर नहीं आता। इसको सभी तरह की स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके 30 एमएल पैक की कीमत 310 रुपये है।

स्विस ब्यूटी

Swiss Beauty Primer
Top 10 Primer-Swiss Beauty Primer

ये हाइलाइटिंग प्राइमर आपके मेकअप को सॉफ्ट और शाइनी लुक देता है। इसके इस्तेमाल के बाद स्किन गहराई से हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ होती है। इस प्राइमर को आप ऑल-राउंडर मेकअप बेस के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके 32 एमएल पैक की कीमत 429 रुपये है।

कलरबार

Swiss Beauty Primer
Swiss Beauty Primer

इसको अप्लाई करने के बाद आपकी स्किन हाइड्रेट और फ्रेश रहती है जो मेकअप को शाइनी बनाता है। साथ ही इसको लगाने के बाद आपका मेकअप ऑयली नजर नहीं आता क्योंकि इसमें किसी तरह का तेल नहीं है। इसमें मौजूद सिलिकॉन और ग्लिसरीन स्किन में जल्दी से अवशोषित होता है। इसके 30 एमएल पैक की कीमत 550 रूपये है।

मेबेलीन

इस प्राइमर को लगाकर आप अपनी स्किन के ओपन पोर्स को बंद कर ग्लोइंग मेकअप पा सकती है। ये 12 घंटे तक मेकअप को टिकाए रखता है। विटामिन ई से भरपूर इस हाइड्रेटिंग फ़ॉर्मूला को मॉइस्चराइज़र के साथ या बिना भी लगाया जा सकता है। इसके 30 ग्राम पैक की कीमत 699 रूपये है।

लक्मे

Lakme Primer
Lakme Primer

1 प्रतिशत विटामिन सी से युक्त ये प्राइमर स्किन के ओपन पोर्स को बंद कर एक परफेक्ट बेस तैयार करता है। ब्राइटनिंग विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई जैसे 96 प्रतिशत स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स की अच्छाई से युक्त, यह चमकदार, एक समान टोन, हाइड्रेटेड त्वचा देता है। इसके 30 एमएल पैक की कीमत 399 रूपये है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...