Top 10 Foundation: मेकअप में फाउंडेशन का इस्तेमाल करना सबसे अहम होता है। लेकिन एक परफेक्ट मेकअप के लिए बेस्ट फाउंडेशन को चुनना बेहद जरुरी है। वैसे तो बाजार में कई तरह के लिक्विड फाउंडेशन मौजूद हैं। ऐसे में आपके लिए कौनसा फाउंडेशन बेहतर है ये जानना जरुरी है। हम आपके इस सवाल के जवाब के तौर पर टॉप 10 बेस्ट लिक्विड फाउंडेशन की सीरीज लेकर आए हैं जिसको आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। गृहलक्ष्मी की ये टॉप 10 फाउंडेशन सीरीज रिसर्च पर आधारित है।
मेबेलिन

ये एक लाइटवेट मैट लिक्विड फाउंडेशन है जो नॉर्मल, कॉम्बिनेशन और ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट है। इसको लगाने के बाद त्वचा रूखी या केकी नजर नहीं आती। इसमें त्वचा की रंगत के हिसाब से कई रंग उपलब्ध हैं। ये एक डर्मेटोलॉजिकल टेस्टेड प्रोडक्ट है, जो आपकी त्वचा के लिए एक दम सुरक्षित है। इसकी 18 एमएल की ट्यूब 329 रूपये की है।
Read Also: फाउंडेशन लगाते समय फॉलो करें ये 7 टिप्स: Foundation Tips
लक्मे

ये विटामिन ई युक्त फाउंडेशन मैट फिनिश के साथ त्वचा को गहराई से नमी और पोषण देता है। ये वाटरप्रूफ है और त्वचा से ऑयल को कंट्रोल करता है। ये चेहरे को फुल कवरेज देने के साथ दाग-धब्बों को कवर करता है। ये फाउंडेशन ड्राई और ऑयली दोनों तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसकी 27 एमएल की ट्यूब की कीमत 190 रूपये है।
फेसेस कनाडा

ये एक ऑल डे हाइड्रा मैट फाउंडेशन है जो एसपीएफ 30 सन प्रोटेक्शन, 24 घंटे हाइड्रेशन और ऑयल-फ्री त्वचा प्रदान करता है। इसमें एलो हाइड्रेशन और विटामिन सी भी मौजूद है। ये फाउंडेशन सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसकी 15 एमएल की ट्यूब 325 रूपये की है।
स्विस ब्यूटी

विटामिन सी और नियासिनमाइड युक्त ये फाउंडेशन त्वचा को मैट फिनिश देता है। इसका स्मूथ टेक्सचर आपको बेदाग लुक प्रदान करता है। त्वचा की कई तरह की टोन से मेल खाने के लिए इसके 9 शेड्स में उपलब्ध है, जिससे आपके लिए सही मैच ढूढ़ना आसान हो जाता है। इसकी 55 ग्राम की कीमत 399 रुपये है।
पिलग्रिम

ये फाउंडेशन त्वचा को पोषण देने वाले ऑस्ट्रेलियाई काकाडू प्लम विटामिन सी, हाइलूरोनिक एसिड और बांस के पानी के अर्क से युक्त है। ये त्वचा को मैट फिनिश देने के साथ पूरे दिन कवरेज प्रदान करता है। ये वाटर-रेसिस्टेंट प्रोडक्ट है। सभी प्रकार की त्वचा के रंग से मेल खाने वाले 6 शेड में उपलब्ध है। इसकी 30 एमएल की कीमत 695 रुपये है।
डेली लाइफ फॉरएवर 52

ये फाउंडेशन रूखी त्वचा के लिए बेहतर है जो पूरा दिन चलने वाला मैट फिनिश लुक देता है। साथ ही ये त्वचा के छिद्रों को कम करता है। इस फाउंडेशन को लगाने के बाद त्वचा पर हल्कापन रहता है। त्वचा के रंग के अनुसार इसके 15 अलग-अलग शेड्स मौजूद हैं। इसकी 30 एमएल की कीमत 949 रूपये है।
सेवन सीज

ये फाउंडेशन फूल कवरेज मैट फिनिश के साथ खामियों को पूरी तरह से कवर करता है। इसका वाटरप्रूफ और ट्रांसफर-रेजिस्टेंस फॉर्मूला 24 घंटे तक टिका रहता है। ये स्किन को मुलायम बनाने वाले पिगमेंट पोर्स, डार्क स्पॉट और डिस्कलरेशन को कवर करता है। इसके 45 एमएल की पंप की कीमत 330 रूपये है।
मामार्थ

ये फाउंडेशन विटामिन सी और हल्दी से भरपूर है, जो त्वचा को बेदाग बेस देने के साथ तुरंत चमक देता है। ये एक लंबे समय तक टिकने वाला फाउंडेशन जो 12 घंटे तक टिका रहता है। इस फाउंडेशन को लगाने से त्वचा को बेदाग और पूर्ण कवरेज मिलता है। इसकी 30 एमएल की पंप की कीमत 599 रुपये है।
दा डर्मा को

पैराबेंस और सल्फेट्स ये मुक्त ये फाउंडेशन सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। ये हयालूरोनिक एसिड और एसपीएफ 40 के साथ आता है। ये वाटर-रेसिस्टेंट के सतह त्वचा को मैट फिनिश लुक देता है। ये गहराई से त्वचा को हाइड्रेट करता है और काले धब्बों का कवर करता है। इसके 30 एमएल की कीमत 899 रूपये है।
लॉरियल

ये लिक्विड फाउंडेशन, वाटरप्रूफ, स्वेटप्रूफ और हीटप्रूफ है जो ऑयल-कंट्रोल करता है। इस फाउंडेशन को अल्ट्रा-ब्लरिंग सीरम के साथ तैयार किया गया है, इसमें अल्ट्रा-रेज़िस्टेंट मैट कवरेज देने के लिए अत्यधिक मैटिफाइंग पाउडर शामिल हैं। ये सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसकी 35 एमएल की ट्यूब 899 रूपये की है।
