केले के छिलके को फेंके नहीं, इससे बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर: Banana Peel Liquid Fertilizer
Banana Peel Liquid Fertilizer

फेक जाने वाले केले से छिलके से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर, जानें बनाने का आसान तरीका: Homemade Banana Peel Liquid Fertilizer

वेस्ट केले के छिलके से आप घर बैठे लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार कर सकते है।

Banana Peel Liquid Fertilizer: केला खाकर लोग छिलके ऐसे ही फेंक देते है। लेकिन क्या आपको पता है ये केले का छिलका आपके बहुत काम आ सकता है? जी हां अब आजकल सभी के किचन में, बालकनी में या फिर छत पर एक छोटा सा गार्डन तो जरूर होता है। ये जगह ऐसी होती है, जो लोगों को बहुत ज्यादा सुकुन देता है। अधिकतर लोग बाहर से थक कर आने के बाद थोड़ी देर गार्डन में समय बिताना पसंद करते है। कई लोग तो सुबह की योगा और एक्सरसाइज भी यहीं करते है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा रखना बेहद जरूरी हो जाता है। पौधों को हरा- भरा रखने के लिए अच्छे फर्टिलाइजर का होना बेहद जरूरी है।

अब मार्केट में मिलने वाले फर्टिलाइजर इतने ज्यादा अच्छे नहीं होते है। आप चाहे उनका कितना भी इस्तेमाल कर लें। पौधे फिर भी खराब हो जाते है। ऐसे में लोग अपने गार्डन में मौजूद पौधों को लेकर काफी ज्यादा परेशान हो जाते है। इसलिए आज हम एक वेस्ट फल के छिलक से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के बारे में बताने वाले है, तो देर किस बात चलिए जानते है बनाने के बारे में।

Also read: गर्मियों में घर पर सजाएं रंगबिरंगे ‘समर स्पेशल लिली प्लांट्स’: Summer Lily Plants

लिक्विड फर्टिलाइजर एक तरह का तरल पदार्थ होता है। इसे पौधे के पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल पौधे में फल ना आने समस्या और पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए किया जाता है। ऐसे तो आपको बाजार में कई सारे लिक्विड फर्टिलाइजर बहुत आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन आप घर पर पड़ी चीजों से भी इसे बना सकते है जैसे आप चाय पत्ती, सब्जियों और फलों के छिलकों को मिलाकर भी बना सकते है।

Banana Peel Liquid Fertilizer
Make liquid fertilizer from banana peel

आप घर पर केले के छिलके के मदद से लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते है। केले के छिलके से बना लिक्विड फर्टिलाइजर न सिर्फ नेचुरल है बल्कि ये पौधों की ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते है घर पर केले के छिलके से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका।

सामग्री

  • 8- 10 केले के छिलके
  • 2 बाउल पानी
  • नमक आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

  • लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप केले के 8- 10 छिलके उतार कर रखे लें।
  • अब इसे गैस पर 2 बाउल पानी, नमक और केले के छिलके को डालकर अच्छे से पका लें।
  • फिर इस मिश्रण को ठंडा कर लें। अब एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर एक सप्ताह के लिए रख दें।
  • तैयार है केले के छिलके से बना लिक्विड फर्टिलाइजर। अब इस लिक्विड फर्टिलाइजर को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
  • अब थोड़े- थोड़े दिनों पर इस लिक्विड फर्टिलाइजर को पौधों में स्प्रे करते रहें।