Palmistry

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ के निशान, तिल, आकृति आदि के आधार पर व्यक्ति की जिंदगी से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ पर बनी चार रेखाएं बहुत महत्वपूर्ण बताई गई है। इन चारों रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। भारत में हस्तरेखा शास्त्र का प्रचलन प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। हस्तरेखा के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। हाथ पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर क्षेत्र का अध्ययन किया जाता है। व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर के बारे में हस्त रेखाओं के माध्यम से जाना जा सकता है। व्यक्ति की शिक्षा, करियर, रोजगार, उपलब्धि आदि के बारे में इन रेखाओं के माध्यम से आसानी से पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल चारों रेखाओं के बारे में जिनके द्वारा आप अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं।

हृदय रेखा

Palmistry

हस्तरेखा शास्त्र में हृदय रेखा का विशेष स्थान है। यह रेखा आपके दिल से संबंधित मामलों को दर्शाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि आपके हाथ की रेखाएं जितनी गाढ़ी और गहरी होती है आप उतने ही ज्यादा रिश्तों की कद्र करते हैं तथा रिश्तो को संजोए रखने में विश्वास रखते हैं। इसके विपरीत यदि आपके हाथ में हृदय रेखा बहुत हल्की और पतली है तो आप दोहरी मानसिकता में रहते हैं। रिश्तो को अधिक महत्व नहीं देते हैं।

जीवन रेखा

Palmistry

हस्तरेखा शास्त्र में जीवन रेखा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस रेखा को अंग्रेजी में लाइफलाइन कहते हैं। आपकी हथेली में इस रेखा की लंबाई जितनी लंबी और गहरी होती है आपकी आयु भी उतनी ही अधिक होती है। अर्थात तो आप दीर्घायु होते हैं। यदि आपके हाथ में जीवन रेखा बीच में कटी फटी है तो इसका मतलब है कि आप किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं। या फिर आपको कोई गंभीर रोग होने की संभावना रहती है।

भविष्य रेखा

Palmistry

भविष्य रेखा का भी हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व है। भविष्य रेखा के द्वारा व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। यदि आपके हाथ में भविष्य रेखा बहुत गहरी है तो यह आपके जीवन में आने वाले अच्छे दिनों को दर्शाती है इसके अलावा अगर आपके हाथ की भविष्य रेखा महीन और पतली है तथा हल्की है तो यह आपके जीवन में आने वाले दुखों को दर्शाती है। रेखा यदि आपकी हथेली में आगे जाकर कटी हुई दिखती है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां आने वाली है। जिसके कारण है आपकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

मस्तिष्क रेखा

Palmistry

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपके हाथ पर बनी मस्तिष्क रेखा आपके बौद्धिक और मानसिक विकास को दर्शाती है। यदि आपके हाथ की मस्तिष्क रेखा लंबी और गहरी है तो यह आपके उच्च मानसिक स्तर की तरफ इशारा करती है। मस्तिष्क रेखा की लंबाई जितनी अधिक होगी आप की पकड़ हर विषय पर उतनी ही अधिक होगी। हस्तरेखा के अनुसार यदि आपके हाथ की मस्तिष्क रेखा आगे जाकर बंट रही है तो इसका मतलब है कि आपको किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: हाथ की ये रेखाएं बनाती हैं धनवान, बदल सकता है आपका भाग्य, जानें हस्‍तरेखा शास्‍त्र के बारे में: Palmistry

Leave a comment