Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के हाथ और उंगलियों की बनावट के अलावा व्यक्ति की हथेली की लकीरों से भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। कुछ लोग हस्तरेखा विज्ञान पर यकीन करते हैं तो कुछ लोग हथेली की लकीरों को सिर्फ शरीर की बनावट का ही एक हिस्सा मानते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं विशेषताओं के बारे में बताया गया है।
व्यक्ति अपनी कठोर मेहनत और बुद्धि से जितना चाहे पैसा कमा सकता है, लेकिन किस्मत का खेल भी अजीब है। कई बार अथक प्रयास के बाद भी मेहनत का फल प्राप्त नहीं होता। हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के कार्यों में उसकी सफलता, उसके जीवन में आने वाले संकटों, पारिवारिक और वैवाहिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि हाथ की कौनसी रेखाओं से जीवन में सुख समृद्धि, सफलता और व्यक्ति के धनवान होने का पता लगाया जा सकता है।
हथेली में धनरेखा के संकेत

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, धनरेखा छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत से शुरू होती है। बुद्ध पर्वत के पास साफ धनरेखा व्यक्ति के अमीर होने का संकेत होती है। सभी व्यक्तियों के हाथ में धन की रेखा एक ही जगह से शुरू नहीं होती है। हर व्यक्ति के हाथ में धन की रेखा अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पर्वतों या रेखाओं से मिलकर बनी होती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा मिलकर त्रिकोण जैसी आकृति बनाते हैं। ऐसे लोग पैसों के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को समाज में ऊंची पद- प्रतिष्ठा और मान- सम्मान मिलता है।
साथ ही हथेली पर रेखाओं से ध्वज, मछली और त्रिशूल के निशान बनते हो तो ऐसे व्यक्तियों का भाग्य हर काम में उनका साथ देता है। इन रेखाओं वाले व्यक्तियों के पारिवारिक संबंध अच्छे होते हैं और समाज में इनका रूतबा होता है। हथेली में भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा मिलकर यदि M अक्षर की आकृति बना रही हो तो व्यक्ति को 35 से 55 साल की उम्र में अधिक धन की प्राप्ति होती है। इस M की आकृति से यह अंदाजा लगाया जाता है कि विवाह के बाद व्यक्ति की आर्थिक उन्नति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय में अधिक लाभ होगा।
कटी, धुंधली व टेढ़ी मेढ़ी धन रेखा

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, किसी व्यक्ति की धनरेखा कटी, धुंधली व टेढ़ी मेढ़ी या स्पष्ट न हो तो व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के पास पैसा तो होता है लेकिन हाथ में रुकता नहीं। इन लोगों का पैसा अनावश्यक रूप से खर्च होता रहता है। जिन लोगों के हाथ में धनरेखा बीच से टूटी हुई हो, उन लोगों को पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इनका जीवन आर्थिक तंगी में ही गुजरता है।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra