Indian Celebrity on Instagram
Indian Celebrity on Instagram

Indian Celebs on Instagram:  इंस्टाग्राम दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया नेटवर्क प्लेटफॉर्म में से एक है। फोटो-शेयरिंग ऐप के रूप में लॉन्च होने के बाद से इसमें कई नए फीचर्स जुड़ गए हैं जिसकी वजह से ये सेलिब्रिटीज से लेकर आमजन के बीच बहुत पॉपुलर हो गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के 1 बिलियन (100 करोड़) मासिक एक्टिव यूजर्स और 500 मिलियन (50 करोड़) डेली इंस्टा स्टोरीज यूजर्स हैं। 65 प्रतिशत इंस्टाग्राम यूजर्स की उम्र 18 से 34 साल के बीच है। इसका मतलब है कि इंस्टाग्राम युवा पीढ़ी के बड़े हिस्से के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

इंडिया में, इस फोटो-वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्ले़टफॉर्म पर 180 मिलियन (18 करोड़) एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि इंडिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके हैं? तो, आज हम आपको बताएंगे इंडिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली कौन सी हस्ति‍यां हैं।

विराट कोहली

Celebs on Instagram
Virat Kohli

इंडिया में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले 86 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों की टॉप 5 सूची में आते हैं। कोहली भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। वह अपनी बल्लेबाजी शैली और मैदान पर आक्रामकता के लिए बहुत फेमस हैं, लोग उन्हें उनके अच्छे लुक्स, फैशन स्टाइल और फिटनेस कौशल के लिए भी पसंद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

Celebs on Instagram
Priyanka Chopra

75.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा इंडिया में इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। प्रियंका एक भारतीय अभिनेत्री, सिंगर, फिल्म निर्माता और मिस वर्ल्ड की विजेता भी रह चुकी हैं। वह इंडिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन शो में भी काम किया है। प्रियंका चोपड़ा 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ की निर्माता भी हैं। उन्होंने ड्वेन जॉनसन और सेठ गॉर्डन जैसे टॉप हॉलीवुड एक्ट्र्स के साथ भी काम किया है। प्रियंका ने फेमस अमेरिकी टेलीविजन सीरिज ‘क्वांटिको’ में भी काम किया है।

श्रद्धा कपूर

Celebs on Instagram
Shraddha Kapoor

70.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ श्रद्धा कपूर इंडिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर एक बॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2010 की हिट फिल्म ‘तीन पत्ती’ के साथ की और उसके बाद, उन्होंने आशिकी 2, बाघी, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी कई सुपर हिट फिल्में दीं। तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी फिल्म ‘साहो’ को एक बड़ी सफलता मिली। श्रद्धा ज्यादातर अपनी डेली लाइफ की फोटोज और बिहाइंड द सीन वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

नेहा कक्कड़

Celebs on Instagram
Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ एक भारतीय सिंगर हैं। नेहा 2006 में टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 2 से लाइमलाइट में आईं। नेहा अपनी अनूठी आवाज के लिए फेमस हैं। नेहा ने काला चश्मा, निकले करंट और दिलबर जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बड़ी सफलता के बाद, वह इंडियन आइडल के 10वें और 11वें सीज़न की जज भी बनीं। यो यो हनी सिंह के साथ उनका गाना “काटा लगा” दर्शकों को खूब पसंद आया था। इंस्टाग्राम पर नेहा के 68.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। नेहा का इंस्टाग्राम अकाउंट सिंगिंग वीडियो और फोटो से भरा हुआ है। अब वह अपने अकाउंट पर रील वीडियो भी पोस्ट करती हैं।

नरेंद्र मोदी

Celebs on Instagram
Narendra Modi

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इंस्टाग्राम पर 66.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ्‍ इस फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर हैं जबकि फरवरी 2022 में वे इस लिस्ट में छठें नंबर पर थे लेकिन दीपिका पादुकोण के फॉलोइंग नंबर्स को मात दें वे पांचवें नंबर पर आ गए हैं। वे एक भारतीय राजनेता हैं और 2014 से इंडिया के 14 वें और वर्तमान प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें इंडिया के डिजिटल प्रधानमंत्री के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। इनका एक वीडियो जिसमें वह अपने बगीचे में एक मोर को खिला रहे थे, इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो गया था। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी राजनीतिक रैली और भारत सरकार के अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के वीडियो मौजूद हैं।

दीपिका पादुकोण

Celebs on Instagram
Deepika Padukon

65.3 मिलियन फैन्स के साथ दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में छठें नंबर पर हैं। वह इंडिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों मे से एक हैं। पादुकोण को तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। दीपिका देश की सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं और टाइम ने उन्हें 2018 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था। दीपिका ने 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत की और 2017 में ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में कदम रखा। दीपिका का इंस्टाग्राम अकाउंट बीटीएस के ट्रेंडिंग गानों की वीडियोज और फोटोज से भरा हुआ है।

आलिया भट्ट

Celebs on Instagram
Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, लेकिन 1999 में फिल्म संघर्ष में एक चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में दिखाई दी थीं। आलिया भट्ट को अब इंस्टाग्राम पर 61.5 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं और सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सूची में सातवें स्थान पर आ गईं हैं। हालांकि फरवरी 2022 में आलिया आठवें नंबर पर थीं लेकिन हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावड़ी रिलीज होते हुए उनके फॉलोअर्स बढ़ गए| इंस्टाग्राम पर आलिया अपनी फोटोज, फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर्स के साथ ही ट्रैवल वीडियोज और फैशन ट्यूटोरियल भी पोस्ट करती रहती हैं।

अक्षय कुमार

Celebs on Instagram
Akshay Kumar

इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के 60.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्षय कुमार ने 1991 में अपने करियर की शुरुआत की और अबतक 60 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिटनेस वीडियो और स्क्रीन के पीछे की फोटोज से भरा पड़ा है। फरवरी में अक्षय कुमार इस लिस्ट में सातवें नंबर पर थे लेकिन अब आलिया भट्ट ने फैन फॉलोइंग में सीनियर स्टार अक्षय कुमार को मात देकर उन्हें आठवें स्थान पर धकेल दिया है।

जैकलीन फर्नांडीज

Celebs on Instagram
Jacqueline Fernandez

श्रीलंकाई मूल की जैकलीन फर्नांडीज 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका की विनर रह चुकी हैं। 2009 में उन्होंने फिल्म ‘अलाद्दीन’ के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीय फैंस जैकलीन को जैक के नाम से भी जानते हैं। इंस्टाग्राम पर जैकलीन के 59.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर डांस, फन, फूड, ट्रैवल के वीडियोज और फोटो पोस्ट करना पसंद करती हैं।

अनुष्का शर्मा

Celebs on Instagram
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर 57.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह इंडिया में सबसे पॉपुलर और सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। अनुष्का और विराट को एक साथ “विरुस्का” के नाम से जाना जाता है और उनकी फोटो भारतीय दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। बता दें, हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म निर्माता कंपनी पूरी तरह से अपने भाई को सौंप दी है |

बहरहाल, इंस्टाग्राम की ये फेहरिस्त बहुत लंबी है लेकिन ये टॉप हस्तियां भारतीय दिलों पर खूब राज करती हैं।

Leave a comment