Foreign Girl Viral Video
Foreign Girl Viral Video

Foreign Girl Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो सामने आते हैं। कब क्या वायरल जाए कोई नहीं जानता। उनमें से कुछ चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक विदेशी लड़की भारत का मशहूर गाना गाती नजर आ रही है, लड़की की जुबां पर भारत का यह गाना सुनकर जहां लोग हैरान थे। वहीं कुछ लोग वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग विदेशी लड़की से पूछते हैं कि वो राजस्थान में आई है, तो उसे यहां का कौन सा गाना पसंद आया। ऐसे में यह हर कोई जानना चाहता था कि विदेशी महिला कौन-सा गाना बताती है, लेकिन उसने जो गाना सेलेक्ट किया, वो सुनकर सब अपनी हंसी रोकने लगे। दरअसल उसने कोई राजस्थानी गाना नहीं बल्कि बताया कि उसे ‘कचरा’ वाला गाना पसंद है।

पहले तो वह थोड़ी देर सोचती है, फिर मुस्कुराते हुए जवाब देती है, “हां, मुझे एक गाना बहुत पसंद है.” जब लोग पूछते हैं कि कौन सा तो वह कुछ देर रुककर सोचती है और फिर गाना शुरू करती है। “गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल… हालांकि, इसे सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं, क्योंकि यह कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला एक एनाउंसमेंट साउंड है, जिसे आमतौर पर सुबह गलियों में गाड़ी से बजाया जाता है। महिला ने इस गाने को इतने मजेदार अंदाज में गाया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sharmayogendraofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा, “विदेशियों को भारत का ये गाना पसंद है, सुनोगे तो हंसी नहीं रोक पाओगे.” वीडियो पर ढेरों कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 26 जनवरी को अपलोड किया गया था, जो अभी भी ट्रेंड में है और सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। पोस्ट को अब तक 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि कमेंट सेक्शन में यूजर्स हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं।

Users made fun of the video
Users made fun of the video

एक यूजर ने लिखा, “ये तो मेरी सुबह की रिंगटोन है.” वहीं, किसी ने मजाक में लिखा, “गाड़ी वाला आया अब तो घर साफ करना ही पड़ेगा।” हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि ये महिला विदेशी नहीं, बल्कि टीवी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी एक कंटेस्टेंट है। इसके बावजूद लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर लगातार शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो से एक बात साफ है। भारत के गानों और अंदाज का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशियों पर भी खूब चलता है, जब बात हो “गाड़ी वाला आया” जैसे अनोखे गानों की तो सोशल मीडिया पर वायरल होना तय है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...