Worst habit for Belly Fat
Worst habit for Belly Fat

5 गलत आदतों से निकलता है पेट, आज ही बदलें

निकला पेट न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है।

Worst Habit for Belly Fat: आज खराब लाइफस्टाइल के कारण पेट निकलने की समस्या काफी आम हो गयी है। पुरुष व महिला दोनों ही पेट निकलने की समस्या से परेशान हैं। दरअसल जब पेट के पास चर्बी जमने लगती है तो इससे बेली फैट बढ़ जाता है और पेट निकला हुआ दिखाई देने लगता है। यह न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। वास्तव में हमारी ही कुछ गलतियों के कारण पेट निकलता है, अपनी इन गलत आदतों को बदलकर आप आसानी से अपने बढ़े हुए पेट को अन्दर कर सकती हैं। आइए इसके बार में विस्तार से जानते हैं।

Worst Habit for Belly Fat
Skipping breakfast

अगर आप भी अपना सुबह का नाश्ता स्किप करती हैं, तो आप अपनी सेहत के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ करती हैं, क्योंकि इसकी वजह से आपका मेटाबोलिज्म काफी ज्यादा धीमा हो जाता है। आपकी इस गलती से वजन घटने के बजाए बढ़ने लगती है और आपका पेट अन्दर नहीं जाता है। इसलिए कभी भी सुबह का नाश्ता स्किप ना करें। कोशिश करें कि सुबह का नाश्ता आप हमेशा ही समय से लें।

cheating on the diet
The mistake of cheating on the diet

अगर आप अपना पेट अंदर करना चाहती हैं तो अपने डाइट में कभी चीटिंग ना करें। वैसी चीजें कभी ना खाएं जिससे मोटापा बढ़ता है और जिसे आपने अपनी डाइट में बंद किया हुआ है। अगर आप ऐसी गलती करती हैं तो आप अपना पेट कभी अंदर नहीं कर पाएंगी।

dinner and sleep
No gap between dinner and sleep

आज लोगों की ऐसी आदत हो गई है कि वे देर रात में खाना खाते हैं और खाना खाने के तुरंत बाद ही सोने चले जाते हैं। ऐसा करने से पाचन तो खराब होता ही है, साथ ही इससे आपका पेट भी बाहर निकलता है। पेट बाहर ना निकले इसके लिए आप रात 8 बजे तक खाना खा लें और खाना खाने के 2 घंटे के बाद ही सोने के लिए जाएँ। ऐसा करने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है और पेट भी बाहर नहीं निकलता है।

exercise
Not doing exercise according to the body

आपका पेट बाहर ना निकले, इसके लिए सही डाइट के साथ-साथ सही एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने शरीर के अनुसार एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, तो ना ही आपका वजन कम होगा और ना ही निकला हुआ पेट कभी अन्दर जाएगा। इसलिए अपने शरीर की बनावट के अनुसार एक्सरसाइज करना शुरू करें।

packed food
Including packed food in the diet

आजकल लोग काम से बचने के लिए पैक्ड फूड का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। पैक्ड फूड सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। इससे आपका वजन बढ़ने के साथ-साथ पेट भी बाहर निकलता है। आपका पेट बाहर ना निकले, इसके लिए जरूरी है कि आप अपने डाइट में घर की बनी हेल्दी चीजें शामिल करें, जिसमें कम कैलोरी, ज्यादा प्रोटीन और फाइबर व भरपूर न्यूट्रिएंट्स शामिल हो।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...