How to get rid of constipation
How to get rid of constipation

Home Remedies for Constipation: अनियमित खानपान और खराब लाइफस्टाइल अपनाने की वजह से कब्ज की समस्या होना आम है। कब्ज़ के चलते पेट में कई समस्याएं अपना डेरा बनाने लगती हैं, जैसे- गैस, पेट फूलना, मितली और भूख की कमी की परेशानी हो सकती हैं।अगर आपको शौच जाने और मल त्याग करने में कठिनाई हो रही है, तो निष्क्रिय आंत या स्लगिश बोवेल को एक्टिव करने और कब्ज से राहत दिलाने के लिए कई आयुर्वेदिक तरीके हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही आजमाकर कब्ज को ठीक कर सकते हैं और मल त्याग को बढ़ावा दे सकते हैं।

एक प्राकृतिक रेचक जो काफी हल्का होता है और इस बीज की खुशबू बहुत अच्छी होती है। आप शाम को टेस्टी लिक्विड के लिए भुनी हुई सौंफ़ को गर्म पानी में मिक्स कर सकते हैं। सौंफ़ के बीज डाइजेशन में गैस्ट्रिक एंजाइम को बढ़ाकर मल को कोलन से बाहर निकालने में सहायता करते हैं।

सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट साफ होता है। यह मिश्रण आंतों की सफाई करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है जबकि शहद नैचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है।

त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें हरड़, बहेड़ा और आंवला तीनों का मिश्रण होता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से कब्ज में काफी राहत मिलती है।

इसबगोल यानी Psyllium Husk एक नैचुरल फाइबर है जो मल को सॉफ्ट बनाकर बाहर निकलने में मदद करता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच इसबगोल गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से सुबह पेट आसानी से साफ होता है।

सूखे अंजीर और मुनक्का रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। ये प्राकृतिक रेचक (natural laxative) का काम करते हैं और मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

रात को सोते समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। यह नुस्खा न केवल कब्ज दूर करता है बल्कि नींद को भी बेहतर बनाता है।

कब्ज के साथ-साथ गैस की भी समस्या है? तो अजवाइन और सौंठ का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लेने से लाभ होता है।

पपीता फाइबर से भरपूर होता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। वहीं अमरूद के बीजों में नैचुरल रेचक गुण होते हैं। रोजाना सुबह इन फलों का सेवन कब्ज की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है।

घरेलू नुस्खों के साथ-साथ दिनचर्या में थोड़ी हलचल भी जरूरी है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की वॉक या हल्का योग (जैसे पवनमुक्तासन, भुजंगासन, और वज्रासन) पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

कब्ज से राहत के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। साथ ही फाइबर युक्त आहार जैसे ओट्स, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, और सलाद का सेवन करें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...