पेट की चर्बी कम करने के लिए महिलाओं को अपनाने चाहिए यह टिप्स
पेट की चर्बी को कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, कुछ तरीकों से आप इसे कम कर सकती हैं। महिलाओं के लिए यह टिप्स बहुत लाभदायक हैं और उनके काम आने वाले हैं।
Lose Belly Fat: पेट की चर्बी न केवल देखने में अजीब लगती है बल्कि कई अन्य परेशानियों का कारण भी बन सकती है। ऐसा माना जाता है कि बेली फैट से डायबिटीज, लिवर प्रॉब्लम्स और हार्ट डिजीज की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन, पेट की चर्बी से डील करना यानी उसे कम करना उतना ही मुश्किल है। अगर बात की जाए महिलाओं में इस समस्या की, तो महिलाएं इसे लेकर अधिक परेशान रहती हैं। उम्र के बढ़ने के साथ भी उनके पेट में चर्बी बढ़ सकती है और मेनोपॉज के बाद यह बात खासतौर पर सच है। हालांकि, कुछ तरीकों से इस चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। यह हैं इससे जुड़े कुछ टिप्स।
महिलाओं को बेली फैट कम करने के टिप्स
उम्र का बढ़ना, मेनोपॉज के साथ ही कई अन्य फैक्टर भी हैं, जो महिलाओं में पेट में चर्बी के बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें हॉर्मोन इम्बैलेंस, गड़बड़ जीवनशैली आदि भी शामिल है। इस फैट को कम करना बहुत जरूरी है। जानिए महिलाओं को बेली फैट कम करने के टिप्स के बारे में:
सॉल्युबल फाइबर का सेवन
पर्याप्त फाइबर का सेवन करना पेट की बेली को कम करने का एक तरीका है। सॉल्युबल फाइबर पानी को एब्जॉर्ब करते हैं और एक जेल बनाते हैं, जिससे फूड को स्लो डाउन होने में मदद मिलती है क्योंकि यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम से गुजरता है। स्टडीज यह भी बताती हैं कि इस फाइबर को खाने से हमें पेट के भरे होने का अनुभव होता है, जिससे हम कम खाते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। फल, सब्जियां, फलियां, ओट्स आदि सॉल्युबल फाइबर के कुछ उदाहरण हैं। इसलिए महिलाएं अपने आहार में इन चीजों को शामिल कर के अपने बेली फैट को कम कर सकती हैं।
ट्रांस फैट्स से भरपूर फूड से बचें

ट्रांस फैट्स को हाइड्रोजन को अनसेचुरेटेड फैट्स, जैसे सोयाबीन तेल में पंप करके बनाया जाता है। यह कुछ स्प्रेड्स और अन्य चीजों में भी पाया जाता है। इन फैट्स को इंफ्लेमेशन, हार्ट डिजीज, इन्सुलिन रेजिस्टेंस और एब्डोमिनल फैट गेन आदि से जोड़ा जाता है। अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो कोई भी चीज खरीदने से पहले इसके लेबल्स को पढ़ें। ताकि, आप ट्रांस फैट्स से भरपूर चीजों को खाने से बच सकें।
और पढ़ें। लौंग का पानी पीकर पेट की चर्बी से लेकर दूर होंगी कई समस्याएं, आप भी आजमाएं: Clove Water Benefits
एल्कोहॉल की सीमित मात्रा
एल्कोहॉल को कम मात्रा में लेने से सेहत को नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर हम अधिक मात्रा में इसका सेवन करती हैं, तो यह नुकसानदायक हो सकता है। रीसर्च यह बताती हैं कि बहुत अधिक एल्कोहॉल का सेवन बेली फैट को बढ़ा सकता है। यही नहीं, अधिक एल्कोहॉल के सेवन से कमर के आसपास फैट अधिक स्टोर होता है। जबकि, इसके कम सेवन से कमर का साइज कम होता है।
हाई प्रोटीन डाइट
वजन मैनेज करने के लिए प्रोटीन एक जरूरी न्यूट्रिएंट है। हाई प्रोटीन का सेवन फुलनेस हार्मोन पेप्टाइड वाईवाई के रिलीज बढ़ाता है, जो भूख कम करता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। प्रोटीन से मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे वजन कम करने के दौरान मसल मास को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए अपने हर मील में आप मीट,फिश, अंडे, डेयरी, बीन्स को शामिल करना न भूलें।
स्ट्रेस लेवल को कम करे
स्ट्रेस कोर्टिसोल का उत्पादन के लिए एड्रेनल ग्लैंड्स को ट्रिगर करके पेट की चर्बी को बढ़ा सकता है, जिसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। रीसर्च यह बताती हैं कि कोर्टिसोल लेवल के अधिक होने से भूख बढ़ती है, जिससे फैट भी बढ़ता है। इसलिए अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो सबसे पहले स्ट्रेस से बचें। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं और योगा व मेडिटेशन करें। अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करना हेल्थ को सही बनाए रखने और कैलोरीज को बर्न करने का एक प्रभावी तरीका है। स्टडीज के अनुसार पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी यह प्रभावी तरीका है। हालांकि, एक्सरसाइज करने का परिणाम इसके प्रकार पर निर्भर करता है। अच्छे परिणामों के लिए एक्सरसाइज की फ्रीक्वेंसी और समय आदि भी अलग हो सकते हैं।

पर्याप्त नींद
हमारी हेल्थ और सही वजन के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद को मोटापा और बेली फैट के बहुत अधिक रिस्क के साथ जोड़ा जाता है। स्लीप एपनिया जैसी नींद से संबंधी कंडिशन ( जिसमें रात के दौरान रोगी की सांस रुक जाती है) को अत्यधिक बढ़ी हुई चर्बी से जोड़ा जाता है। इसलिए, पर्याप्त नींद लेना पेट की चर्बी को कम करने में लिए जरूरी है। अगर आपको लगता है कि आपको कोई स्लीप डिसऑर्डर है, तो डॉक्टर से बात करें।
कार्ब्स का रखें ध्यान
चर्बी खासतौर पर पेट की फैट को कम करने के लिए कम कार्ब्स का सेवन बेहतरीन माना गया है। असल में लो कार्ब डाइट उन ओवरवेट लोगों के फैट को कम कर सकती हैं, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम अधिक है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको स्ट्रिक्ट लो कार्ब डाइट को फॉलो करना होगा। शोध यह बताते हैं कि रिफाइंड कार्ब्स को अनप्रोसेस्ड स्टार्ची कार्ब्स से रिप्लेस करना मेटाबोलिक हेल्थ और बेली फैट को सुधार सकता है।
मीठा खाना करें कम
मीठा खासतौर पर मीठे पेय पदाथों में एडेड शुगर जैसे फ्रुक्टोज बहुत अधिक होते हैं, जिससे बेली फैट बढ़ता है। यही नहीं, इससे टाइप 2 डायबिटीज और अन्य परेशानियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको मीठी चीजों यानी मीठे पेय पदार्थों जैसे सोडा, स्वीट टी आदि के सेवन से बचें।

अपने लाइफस्टाइल को बदलें
हेल्दी जीवनशैली अपनाने से न केवल पेट की चर्बी कम करने में बल्कि संपूर्ण रूप से हेल्दी रहने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आपको सही भोजन का सेवन करना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए, तनाव से बचना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी एक हेल्दी पेय है। इसमें कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट एपिगलोकेटेशिन गलेट (EGCG) होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। EGCG एक कैटेचिन है। कई स्टडीज यह बताती है कि इससे पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। व्यायाम के साथ-साथ ग्रीन टी पीने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसलिए नियमित रूप से ग्रीन टी ले कर बॉडी वेट कम होता है और पेट की चर्बी भी कम होती है। हालांकि, इस बारे में अधिक रिसर्च की जाने की जरूरत होती है।

यह तो थे कुछ टिप्स, जिन्हें अपना कर महिलाएं अपने बेली फैट को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपका सही तरीके से खाना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। लेकिन, अगर इससे आपको कोई फायदा न हो रहा हो, तो आप डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
जल्दी पेट की चर्बी कैसे कम की जा सकती है?
महिलाएं 7 दिनों में घर पर बेली फैट लूज कैसे कर सकती हैं?
क्या वॉक करने से पेट की चर्बी कम हो सकती है?
अधिकतर बेली फैट को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या है?
सही आहार और एक्सरसाइज के बावजूद मैं अपनी पेट की चर्बी क्यों कम नहीं कर पा रही हूँ?
पेट की चर्बी को नेचुरली कम करने के तरीका क्या हैं?
क्या बेली फैट कम करने में गर्म पानी फायदेमंद है?
