लौंग के पानी के फायदे
Clove Water Benefits

लौंग के अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लौंग का इस्तेमाल भारतीय रसोई में खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ सेहत को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है।

इसमें मौजूद गुण आपके दांतों के स्वास्थ्य से लेकर पेट तक के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। लौंग के पानी का सेवन करने से पेट से जुड़ी भी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। आइए जानते हैं Clove Water के फायदों के बारे में।

लौंग का पानी पीने से वजन होगा कम

वजन कम करने में मददगार
Weight Loss

लाख कोशिशों के बाद भी अगर आप वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपनी डाइट में लौंग का पानी शामिल कर सकते हैं। लौंग के पानी में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और वजन को तेजी से कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट लौंग का पानी पिएं। इसे पीने के बाद आपको बहुत जल्द असर दिखाई देगा।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है लौंग का पानी

strong immunity

लौंग के पानी में मैगनीज, विटामिन-के, विटामिन-सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से संक्रमण और फ्लू के वायरस से लड़ने में भी सहायता मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी

स्किन के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी
skin benefits of clove water

लौंग का पानी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई तरह की स्किन प्रॉबलम्स से राहत मिलती है। लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इसके सेवन से कील-मुहांसों की सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा चेहरे पर चमक भी आती है।

ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल

ब्लड शुगर कंट्रोल
diabetes

लौंग का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में लौंग का पानी डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

दांतो के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी

दांतों के लिए फायदेमंद
teeth pain Credit: canva

लौंग के पानी का सेवन करने से दांतों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से मुंह की बदबू से भी राहत मिलती है। दरअसल इसके अंदर जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। लौंग के पानी के सेवन से मुंह में प्लाक और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम से दिलाता है राहत

सर्दी-जुकाम
cold and cough

लौंग की तासीर गरम होती है, ऐसे में लौंग के पानी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके पानी का सेवन करने से पाचन को भी बेहतर करने में मदद मिलती है।

अगर आप भी इन समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको भी लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a comment