Poha Recipe
Poha Recipe

Poha Recipe: सुबह के समय नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो हल्का-फुल्का हो और झटपट बन जाए। ऐसे में पोहा बनाना यकीनन एक अच्छा विचार। पोहा ना केवल कम समय में बन जाता है, बल्कि यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग पोहे को एक ही तरह से बनाना व खाना पसंद करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो पोहे को कई अलग-अलग तरीकों से बनाकर हर दिन एक नया स्वाद चख सकते हैं।

आपको शायद पता ना हो, लेकिन पोहा एक ऐसी डिश है, जो हर राज्य में थोड़ी अलग स्टाइल में बनती है। हालांकि, हर जगह इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है। कहीं पर कांदा पोहा तो कहीं पर बटाटा पोहा बनाकर खाया जाता है। गर्मी के मौसम में तो आप दही के साथ एकदम कूल वर्जन में भी पोहा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ पोहे की अलग-अलग रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप भी यकीनन अपने नाश्ते का हिस्सा बनाना पसंद करेंगे-

गर्मी के मौसम में अगर आप कूल-कूल नाश्ता करना पसंद करते हैं तो ऐसे में दही पोहा खाया जा सकता है। यह दक्षिण भारत और कर्नाटका के कुछ हिस्सों में काफी पसंद किया जाता है। यह ठंड और हल्का होने के साथ-साथ थोड़ा खट्टा भी होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पोहा
  • 1/2 कप ताजा दही 
  • नमक
  • भुना जीरा
  • सरसों के बीज
  • करी पत्ते
  • हरी मिर्च
  • कद्दूकस किया नारियल (वैकल्पिक)
  • हरा धनिया

दही पोहा कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले पोहे को 2 मिनट के लिए पानी में भिगोकर अच्छे से छान लें।
  • अब इसमें दही और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब एक तड़का तैयार करें।
  • तड़के के लिए पैन में तेल गरम करें।
  • अब इसमें सरसों, करी पत्ते और हरी मिर्च तड़का लें।
  • तैयार तड़के को पोहे में डाल दें।
  • इसके ऊपर कद्दूकस किया नारियल और हरा धनिया डालकर, ठंडा या रूम टेम्परेचर पर सर्व करें।
Vegetable Poha

वेजिटेबल पोहा बनाते समय कई सारी सब्जियों को एक साथ इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से यह ना केवल टेस्टी बनाता है, बल्कि यह काफी हेल्दी और फिलिंग भी होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1.5 कप पोहा
  • 1/2 प्याज़
  • 1/2 गाजर
  • 1/4 शिमला मिर्च
  • 5-6 बीन्स (सभी बारीक कटे हुए)
  • सरसों के बीज
  • हरी मिर्च
  • हल्दी
  • नमक
  • धनिया
  • नींबू
  • तेल

वेजिटेबल पोहा कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले पोहा को धोकर अलग रख लें।
  • अब तेल में सरसों के बीज डालकर तड़का लें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, प्याज़ डालकर भूनें।
  • अब सभी सब्ज़ियों को डालकर सॉटे करें।
  • ढककर सब्ज़ियों को नरम होने तक पकाएं।
  • अब हल्दी, नमक और पोहा डालकर मिक्स करें।
  • अंत में, नींबू और धनिया से सजाएं।

गर्मी के मौसम में अगर आप आम को एक अलग तरह से खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मैंगो पोहा बनाने पर विचार कर सकते हैं। इस पोहे का स्वाद मीठा और खट्टा होता है। गर्मी के लिए इसे एकदम परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1.5 कप पोहा (मध्यम मोटाई वाला)
  • 1 पका हुआ आम (छिलका उतारकर काटा हुआ)
  • 1/2 कप घिसा हुआ नारियल
  • 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी
  • एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)
  • 1 टेबलस्पून चीनी (वैकल्पिक)
  • पुदीने के पत्ते सजाने के लिए

मैंगो पोहा कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले पोहा को धोकर नरम होने के लिए रख दें।
  • अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें पोहा को 2-3 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें आम के टुकड़े, चीनी, जीरा पाउडर, और इलायची पाउडर डालें।
  • इसे अच्छी तरह से मिला लें और 1 मिनट तक पकाएं।
  • अब तैयार पोहे को घिसे हुए नारियल, केसर और पुदीने के पत्तों से सजाकर सर्व करें।
Corn Poha
Corn Poha

अगर आप पोहे को एक ट्विस्ट के साथ खाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कॉर्न पोहा जरूर ट्राई करना चाहिए। इसका स्वाद हल्का मीठा-नमकीन होता है। साथ ही, क्रिस्पी कॉर्न का टेस्ट इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1.5 कप पोहा
  • 1 कप उबले हुए कॉर्न
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 कप मटर (वैकल्पिक)
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • ताजे धनिए के पत्ते
  • नींबू का रस

कॉर्न पोहा कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले पोहा को धोकर नरम होने के लिए रख दें।
  • अब तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा डालें और प्याज भूनें।
  • अब इसमें उबले कॉर्न और मटर डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • फिर हल्दी और नमक डालें, और पोहा मिलाकर अच्छी तरह से पकाएं।
  • धनिए के पत्तों और नींबू के रस से सजाकर सर्व करें।
Saffron Poha
Saffron Poha

केसर पोहा एकदम अलग तरह का पोहा है, जिसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबूदार होता है। यही वजह है कि इसे नाश्ते के साथ-साथ किसी खास अवसर पर भी तैयार कि जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1.5 कप पोहा
  • एक चुटकी केसर, जो गर्म दूध में भिगोया हुआ हो
  • 1 चम्मच घी
  • 1/4 कप चीनी या गुड़ (वैकल्पिक)
  • 1 चमच कटे हुए मेवे (काजू, बादाम)
  • सजावट के लिए ताजा धनिया या पुदीना

केसर पोहा कैसे बनाएं-

  • पोहा को धोकर थोड़ी देर के लिए भीगने दें।
  • अब एक कढ़ाई में घी गरम करें और फिर मेवों को सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब उसमें भिगोया हुआ केसर वाला दूध डालें।
  • अब चीनी या गुड़ डालें और फिर पोहा डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसे करीबन 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर धनिया या पुदीना से सजाकर सर्व करें।
  • केसर पोहा का टेस्ट काफी अलग होता है और अक्सर लोगों को काफी अच्छा लगता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...