Kiara Advani flaunted her baby bump at the Met Gala 2025 surprised everyone with entry
Kiara Advani flaunted her baby bump at the Met Gala 2025 surprised everyone with entry

Overview: मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कियारा आडवाणी

Kiara Advani at Met Gala 2025: मेट गाला 2025 की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के सितारों का जमावड़ा यहां लगा हुआ है। कियारा आडवाणी ने अपने लुक से इतिहास रच दिया है। मेट गाला इवेंट के दौरान एक्ट्रेस पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। मेट गाला में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कियारा आडवाणी ने सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री ने मेट गाला में मशहूर भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन में अपना डेब्यू किया। आइए देखें, कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक...

Kiara Met Gala Debut: मेट गाला 2025 की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के सितारों का जमावड़ा यहां लगा हुआ है। कियारा आडवाणी ने अपने लुक से इतिहास रच दिया है। मेट गाला इवेंट के दौरान एक्ट्रेस पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। मेट गाला में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कियारा आडवाणी ने सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री ने मेट गाला में मशहूर भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन में अपना डेब्यू किया। आइए देखें, कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक…

एक्ट्रेस ने डाइट सब्या द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपनी यात्रा भी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता और स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया के साथ मिलकर पिछले हफ्ते पूरे लुक को तैयार किया। 

मेट गाला में कियारा में कियारा का स्टाइल

इंस्टाग्राम पेज डाइट्सब्या ने एक्ट्रेस कियारा का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मेट गाला के लिए उनके लुक के बारे में डिटेल में बताया गया है। कियारा गाउन, ब्रेस्टप्लेट, अपने बालों को स्टाइल करते हुए और इस साल इवेंट की थीम पर गौरव के डायरेक्शन के बारे में बताती दिखीं। कियारा के अलावा इस साल मेट गाला में मौजूद रहने वाले भारतीय सितारों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं।

कियारा का मेट गाला लुक

कियारा आडवाणी ने एक कान के लिए डैंगलर इयररिंग और दूसरे के लिए एक आकर्षक ईयर कफ चुना। कुछ स्टेटमेंट रिंग्स के साथ उनका लुक काफी कमाल का लगा। ब्लैक ड्रेस में उनका किलर अंदाज नजर आया। उनकी ब्लैक ड्रेस पर गोल्डन वर्क हुआ था।

बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

इस पूरे इवेंट में कियारा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करके सभी का दिल जीत लिया। हर किसी की नजर एक्ट्रेस के बेबी बंप पर थी। अपने इस अंदाज के साथ एक्ट्रेस ने इतिहास रच किया। कियारा आडवाणी भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन चुकी हैं, जिसने मेट गाला में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया हो। वहीं, रिहाना ने भी 2025 मेट गाला में अपनी प्रेग्नेंसी फ्लॉन्ट की। इन दोनों ने ही अपने अलग अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

क्या है इस साल की थीम

इस साल के आयोजन की थीम है सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल, जो मोनिका एल मिलर की किताब स्लेव्स टू फैशन से ली गई है। ड्रेस कोड टेलर्ड फॉर यू के साथ, यह 20 से अधिक वर्षों में पहला मेट गाला है, जो केवल पुरुषों के कपड़ों पर केंद्रित है। थीम इस बात पर प्रकाश डालती है कि अटलांटिक डायस्पोरा में पहचान बनाने के लिए ब्लैक डंडीज किस तरह फैशन का उपयोग करते हैं।

पहले बच्चे की तैयारी में कपल

कियारा अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस जोड़े ने फरवरी 2025 में एक मनमोहक पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसमें छोटे सफेद बुने हुए बेबी मोजे थे। कैप्शन में लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...