पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट अप्पे, नोट करें रेसिपी: Poha Appe Recipe
आपने सूजी के अप्पे तो खाएं ही होंगे। लेकिन आज हम आपको पोहे के क्रिस्पी अप्पे की रेसिपी बताने वाले है।
Poha Appe Recipe: नाश्ता चाहे सुबह का हों यो फिर शाम का पोहा एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इससे बनाने में ज्यादा समय नही लगता है। पोहा एक ऐसा नाश्ता है, जो लगभग हर किसी को पसंद होता है। चाहे वो घर का बना हो या फिर बाहर का इसे खाना सभी पसंद करते है। पोहे के अलावा आप इसे ब्रेकफास्ट के लिए कई तरह की नई रेसिपीज बना सकती है, जैसे की पोहा पकोड़ा, पोहा कटलेट और पोहा लड्डू आदि। लेकिन क्या आपको पता है पोहा से सोफ्ट अप्पे बना सकते है? जी हां पोहे से आप मिनटों में सॉफ्ट अप्पे तैयार कर सकते है।ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। अप्पे एक कुरकुरे बॉल्स की तरह होते है, जो अंदर से नरम और बाहर से क्रिस्पी होते है। आप इस क्रिस्पी अप्पे को हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
Also read: इन आसान टिप्स से बनाएं सॉफ्ट अप्पे: Soft Appe Tips
पोहे के अप्पे रेसिपी: Poha Appe Recipe

सामग्री
- 2 कप पोहा
- 2 बारीक कटा हुआ प्याज
- 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरा धनिया
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- आधा चम्मच राई
- 2 चम्मच मैगी मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप बटर
- पानी आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
- पोहे के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को सबसे पहले बाउल में छ्न्नी की मदद से छान लें।
- फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें। ध्यान रहें बैटर ना ज्यादा मोटा और ना ही ज्यादा पतला होना चाहिए।फिर इस बैटर को 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए ढककर रख दें।
- इसके बाद अप्पे स्टैंड को गर्म कर लें। जब अप्पे स्टैंड गर्म हो जाएं, तो उसमें में हल्का तेल लगा लें। तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें चम्मच की मदद से बैटर को डाल दें।
- अब अप्पे को दोनों तरफ से पका लें। जब अप्पे ठीक से पक जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
- आप चाहे तो अप्पे को फ्राई भी कर सकते है। इसके लिए गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
- तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें राई डाल दें। राई जब चटक जाएं, तो इसमें मैगी मसाला डाल दें। फिर इसमें बने हुए अप्पे को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
- तैयार है पोहे के क्रिस्पी अप्पे।आप इसे हरी चटनी या फिर केचप के साथ सर्व करें।
