Kareena Kapoor/Ananya Panday
Kareena Kapoor/Ananya Panday Credit: Instagram/Kareena Kapoor/Ananya Panday

Top Bollywood Celebs Look: हर हफ्ते सेलेब्स नए नवेले और सजीले लुक में नजर आते हैं। इनमें से कुछ लुक एकदम से क्लिक कर जाते हैं तो कुछ को देखकर मन अजीब सा हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम पिछले हफ्ते से उन सेलेब्स के लुक लाए हैं, जो न सिर्फ शानदार थे बल्कि उनसे स्टाइलिंग टिप्स भी ली जा सकती है। आइए नजर डालते हैं। 

खुशी कपूर ने फैशन वीक के लिए इस मरून लहंगा सेट को पहना, जिसके साथ उन्होंने कोई ट्रेडिशनल दुपट्टा कैरी नहीं किया था। यह रैम्प वाक उन्होंने श्यामल भूमिका लेबल के लिए की थी। खुशी का यह मरून लहंगा सीक्विन और बीड वर्क के साथ बेहद खूबसूरत था। इसके साथ का ब्लाउक ऑफ शोल्डर लुक में था। रैम्प वाक करते हुए इसके दुपट्टे को पीछे की ओर से ब्लाउज के साथ अटैच कर दिया गया था। खुशी ने इसके साथ चोकर पहना था और मिडिल पार्टिंग करके बाल खुले रखे थे। हमें खुशी का यह मिनिमल लहंगा लुक बेहद पसन आया। 

सुष्मिता सेन को हमने शायद सालों बाद इस लुक में देखा, जिसमें वह पारियों की कहानी से निकली कैरेकीटर की तरह नजर आ रही थीं। यह एक बॉडी हगिंग फुल स्लीव ड्रेस है, जिसके साथ उन्होंने नेट फ्रन्ट वाला कैप भी लगाया था। क्लिन्च्ड वेस्ट वाली सुष्मिता की यह ड्रेस और उनका पूरा लुक हमें इसलिए पसंद आया क्योंकि लंबे समय बाद हमने उन्हें इस लुक में देखा है। 

करीना कपूर का यह कोबाल्ट ब्लू को ऑर्ड सेट ईजी ब्रीजी लुक की वजह से हमें पसंद आया। यह काफी एफर्टलेस लुक में है और एयरपोर्ट लुक के लिहाज से परफेक्ट भी है। करीना ने इसके साथ कोई जूलरी नहीं पहनी है बल्कि इसे खुले बालों और सनग्लासेज के साथ स्टाइल किया है। 

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने भी रैम्प पर वॉक किया और दोनों प्रेमी जोड़े बेहद खुश नजर आए। पाउडर पिंक कलर का पलहंगा पहने सोनाक्षी ज़हीर के मैचिंग कुर्ता और ब्राउन बंदगला जैकेट के साथ परफेक्ट मैच कर रही थीं। दोनों ने एमेरल्ड जूलरी भी पहनी थी। इनकी ड्रेसिंग सेंस से कहीं ज्यादा हमें इनका अंदाज पसंद आया। 

करीना के एयरपोर्ट लुक के साथ हमें उनका यह लुक भी काफी पसंद आया, जो तरुण तहीलियानी लेबल से एक कान्सेप्ट साड़ी है। यह सेज ग्रीन कलर की साड़ी है, जिस पर इन्ट्रिकेट एम्ब्रॉइडरी और डेलीकेट डीटेलिंग है। इसे क्रिस्टल फ्रिन्ज वाले एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया गया था। गोल्ड और एमेरल्ड चोकर के साथ इसे स्टाइल किया गया था और मिडिल अपार्टिंग करके बाल खुले रखे गए थे। 

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म “केसरी 2” के प्रमोशन में बिजी हैं। उसके लिए ही अनन्या ने इस ब्रिक कलर की साड़ी को पहना, जिस पर सुन्दर जरदोज़ी और एम्ब्रॉइडरी वर्क है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस हाई नेक ब्लाउज को पहना, जिसके साथ साड़ी को मॉडर्न लुक मिल रहा है। मिडिल पार्टिंग खुले बाल और कान में ऑरेंज कलर का स्टड्स पहने वह प्यारी लग रही हैं। 


स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...