साक्षी तंवर-राम कपूर नहीं, इस बार 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो में नजर ये जोड़ी!
टीवी के टॉप शोज में से एक था राम कपूर और साक्षी तंवर का फेमस शो 'बड़े अच्छे लगते हैं', ये शो 2011 से 2014 तक चला और दर्शकों ने इसे काफी प्यार दिया। अब करीब दस सालों बाद ये शो टीवी पर एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स शो को फिर से रिलीज कर रहे हैं।
Bade Achhe lagte Hai New Season: टीवी के टॉप शोज में से एक था राम कपूर और साक्षी तंवर का फेमस शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ये शो 2011 से 2014 तक चला और दर्शकों ने इसे काफी प्यार दिया। जिसके बाद साल 2021 में बड़े अच्छे लगते हैं 2 शो आया, जिसमें नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शो टीवी पर एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स शो को फिर से रिलीज कर रहे हैं।अब तीसरे सीजन में कौन होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि इसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी होंगे।
शो में नजर आएगी ये जोड़ी

इस बार बड़े अच्छे लगते हैं शो में एक नई जोड़ी नजर आने वाली हैं। टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बहारें नाम के शो में साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि इस शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से रखा गया है। शिवांगी और हर्षद को शो के लिए कास्ट किया गया है।मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है और ना ही शिवांगी और हर्षद ने इसपर रिएक्ट किया है। फिलहाल जो भी है, दर्शकों को फाइनल अनाउसमेंट का इंतजार है।
फिर लौट रहा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’
एकता कपूर के इस शो की बहुत ज्यादा पसंद करते थे और इसकी अनूठी कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ प्रिया शर्मा और राम कपूर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें शादी के बाद प्यार का पता चलता है। प्रिया एक मिडिल क्लास परिवार से है जबकि राम एक अमीर बिजनेसमैन है।परिस्थितियों के कारण, राम और प्रिया शादी कर लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें प्यार हो जाता है। यह शो एक खूबसूरत प्रेम कहानी को दिखाता है। साक्षी तंवर और राम कपूर के साथ, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में सुमोना चक्रवर्ती, मोहित मल्होत्रा, चाहत खन्ना, ईवा ग्रोवर, जय कालरा जैसे स्टार्स थे।
फैंस ने शो को दिया था खूब प्यार
दरअसल, साल 1976 में एक फिल्म आई थी नाम था बालिका वधू। इस फिल्म का एक गाना बड़े अच्छे लगते हैं काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसके बाद साल 2011 में एकता कपूर एक शो लेकर आईं जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने मुख्य भूमिका निभाई। इस शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं था जिसे ऑडियंस ने काफी ज्यादा पसंद किया।राम कपूर और प्रिया की कहानी उनके दिल में बस गई। एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसे बनाया था। साल 2014 में ये शो बंद हो गया। इतने सालों बाद ये शो टीवी पर एक बार फिर वापसी करने जा रहा है।
साक्षी तंवर-राम कपूर शो नहीं आएंगे नजर
इस बार शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की वापसी नहीं हो रही है, ये बात कुछ फैंस को हजम नहीं हुई और वो इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “साक्षी मैम और राम सर ने ऐसा जादू पैदा किया है कि कोई भी उसका मुकाबला नहीं कर सकता। एकता को इसकी सस्ती कॉपी बनाना बंद कर देना चाहिए।” एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, “बड़े अच्छे लगते हैं, सिर्फ राम कपूर और साक्षी तंवर का है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा,”बहारें बेहतर था, लेकिन राजा और रानी इसके लिए ठीक है! ये कुछ भी खा लेंगे।”
