TV Shows Going Off Air: टेलीविजन इंडस्ट्री की दुनिया ऐसी है, जहां हर रोज एक नया शो चालू होने के साथ पहले से चल रहे कुछ शो बंद हो जाते हैं। आने वाले समय में भी कुछ ऐसे शो है जो अपनी बेकार टीआरपी की वजह से डिब्बा बंद होने वाले हैं। चलिए आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
1)मेरी सास भूत है
![](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-design-2023-07-11T125401.765.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
जैसा कि शो के नाम से ही पता चल रहा है इसमें एक बहू की सास को भूत के कैरेक्टर में दिखाया गया है। लगातार गिरती हुई टीआरपी के चलते जुलाई में यह शो बंद हो जाएगा।
2)अग्निसाक्षी
![Agni Sakshi](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-design-2023-07-11T130014.371.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
टेलीविजन का शो अग्निसाक्षी भी टीआरपी के मामले में लगातार नीचे गिर रहा है। दर्शक कहानी को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और जुलाई में यह ऑफ एयर हो जाएगा।
3)मैं हूं अपराजिता
![TV Serials](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-design-2023-07-11T130047.379.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
श्वेता तिवारी को इन दिनों शो मैं हूं अपराजिता में देखा जा रहा है। लेकिन उनका जादू दर्शकों पर बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है। यही वजह है कि इस शो को बंद किया जा रहा है और इसकी जगह अर्जुन बिजलानी का शो शिव शक्ति शुरू होगा।
4)द कपिल शर्मा शो
![the kapil sharma show](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/image-535.png?resize=780%2C439&ssl=1)
द कपिल शर्मा शो टीआरपी के मामले में तो हमेशा टॉप पर रहता है। लेकिन विदेश का टूर होने की वजह से इस सीजन को ऑफ एयर किया जा रहा है।
5)धीरे धीरे से
![dheere dheere se](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/image-536.png?resize=780%2C439&ssl=1)
शो धीरे-धीरे की टीआरपी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। यही वजह है कि 6 महीने के अंदर इसे भी बंद कर दिया जाएगा।
6)सपनों की छलांग
![sapno ki chlang](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/image-537.png?resize=780%2C439&ssl=1)
टीवी शो सपनों की छलांग की कहानी भी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है और जुलाई के महीने में यह बंद हो जाएगा।
7)बेकाबू
![bekaboo](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/image-538.png?resize=780%2C439&ssl=1)
शालीन भनोट का शो बेकाबू टीआरपी के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये बंद होने वाला है। हालांकि, अब तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
8)बड़े अच्छे लगते हैं 2
![bade ache lagte hai 2](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/07/image-539.png?resize=780%2C410&ssl=1)
बड़े अच्छे लगते हैं टेलीविजन का एक पॉपुलर शो रहा है। यह बंद नहीं हो रहा है बल्कि इसे टीवी से ओटीटी पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी जगह शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का शो बरसातें शुरू होगा।