googlenews
BADE ACCHE LAGTE HAIN 2

Bade Acche Lagte Hain 2: टीवी सीरियल की दुनिया में नित्य नई चीजें होती रहती हैं। कभी कभी शो सालों साल खिंचता रहता है,तो कभी अचानक से बंद बो जाता है। पर आज के समय में किसी भी हिट सीरियल को बंद करने के बजाय उसे सीजन बाय बदल दिया जाता है। कही बार सींरियल मे चेहरे भी बदल जाते हैं। ये एक आम बात है। इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 काफी चर्चाओं में हैं। शो से नकुल मेहता और दिशा परमार बहुत ही जल्द विदाई लेने वाले हैं। शो में इन दोनों कलाकारों के विदा होने के कारण शो को एक नए मोड़ पर ले जाया जाएगा। जिससे कहानी में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। शो में 20 साल का लीप होगा। 20 साल आगे की कहानी दिखायी जाएगी।

शो में काम करने वाले लीड कैरेक्टर के अलावा भी कई एक्टर्स को शो को छोड़ना पड़ेगा। 20 साल के लीप के साथ ही सीरियाल से कई नए चेहरे जुड़ जाएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दर्शकों को बड़े अच्छे लगते हैं 2 कि कहानी और कैरेक्टर में बदलाव दर्शकों को कितना पसंद आता है? बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 1 को लोगों ने दिल खोल कर प्यार दिया था, इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में थे। दोनों के रोल को आइकॉनिक का दर्जा दिया गया था। बड़े अच्छे लगते है 2 में नकुल मेहता और दिशा परमार को भी लोगों ने राम और प्रिया के रूप में काफी पसंद किया। 20 साल के लीप से पहले सीरियल में राम और प्रिया कपूर की मौत हो जाएगी। 20 साल बाद प्राची कपूर और पीहू कपूर के किरदार के साथ वक्त नई कहानी आगे बढ़ेगी।

नीति और रणदीप राय की शो में होगी जल्द एंट्री

सीरियल बड़े अच्छे लगते है 2 में अब नए कास्ट की एंट्री होने वाली है। शो में फीमेल लीड नीति टेलर होंगी, वही मेल लीड में रणदीप राय होंगे। शो का प्रोमो ट्रेलर आ चुका है। इस शो को लेकर काफी दिनों से खबरें बनी हुई थी। जब से नकुल मेहता और दिशा परमार के शो को छोड़ने की बात गॉसिप की गलियारों में थी। तब से ही शो के नए लीड कैरेक्टर की तलाश जारी थी। आखिरकार सभी के सभी नीति और रणदीप राय का नाम शो के मुख्य भूमिका के रूप में सामने आ चुका है। कुछ वक्त पहले ही नीति टेलर ने एक इंटरव्यू के जरिए बड़े अच्छे लगते है 2 से जुड़ने की बात की थी। नीति अपने किरदार के लिए काफी उत्सुक हैं। वो बड़े अच्छे लगते हैं के पहले सीजन में भी काम कर चुकीं है। उस सीजन में नीति ने राम कपूर की बेटी का किरदार निभाया था। अब वो इस सीरियल में प्राची कपूर का मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। वही रणदीप रॉय सीरियल ये उन दिनों की बात है के लिए जाने जाते हैं। बड़े अच्छे लगते हैं 2 में एक्टर रणदीप रॉय राघव का किरदार निभाएंगे। नीति और रणदीप की ऑन कैमेस्ट्री शो को कितनी सफलता देती है ये तो आगे आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।

पूजा बनर्जी और लीनेश मट्टु भी बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिखेंगे

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी बड़े अच्छे लगते हैं 2 का हिस्सा होंगी। सीरियल में जहां मेन लीड में नीति टेलर दिखेंगी वहीं सेंकेड लीड में पूजा बनर्जी होंगी। सीरियल में पूजा बनर्जी राम कपूर और प्रिया कपूर की बेटी का किरदार निभाएंगी। पूजा और नीति दोनों बहनों के रूप में शो में देखी जाएंगी।इनके अलावा एक्टर लीनेश मट्टु भी एक अहम भूमिका में दिखेंगे। लीनेश मट्टु स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज में नकुल मेहता के साथ काम कर चुके हैं।

Leave a comment