Overview: होली पर खूब जमेगा रंग, घर बैठे OTT पर देखें ये दमदार फिल्में-वेब सीरीज
Holi special OTT Releases: होली मस्ती और एंटरटेनमेंट का त्यौहार है। बहुत से लोगों को होली पर रंगों के साथ खेलना पसंद नहीं होता, ऐसे में कुछ लोग इस मौके पर अलग तरीके से अपना एंटरटेनमेंट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी एक ओटीटी लवर हैं, तो आपको होली के मौके पर रिलीज होने वाली दमदार वेब सीरीज और फिल्मों को देखकर अपना दिन खास बनाना चाहिए। इस खास मौके पर एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और साइंस फिक्शन से भरपूर कई फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जानें, होली पर कौन सी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं?
Holi OTT Releases: होली मस्ती और एंटरटेनमेंट का त्यौहार है। बहुत से लोगों को होली पर रंगों के साथ खेलना पसंद नहीं होता, ऐसे में कुछ लोग इस मौके पर अलग तरीके से अपना एंटरटेनमेंट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी एक ओटीटी लवर हैं, तो आपको होली के मौके पर रिलीज होने वाली दमदार वेब सीरीज और फिल्मों को देखकर अपना दिन खास बनाना चाहिए। इस खास मौके पर एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और साइंस फिक्शन से भरपूर कई फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जानें, होली पर कौन सी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं?
बी हैप्पी
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिषेक बच्चन की फिल्म बी हैप्पी का नाम आता है। यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस इमोशनल ड्रामा को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। कहानी में एक बेटी और पिता के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। इसमें आप एक पिता को अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए उसे प्रेरित करते देखेंगे।
द इलेक्ट्रिक स्टेट
अगर आपको इंग्लिश मूवीज देखना पसंद हैं, तो आपको रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित द इलेक्ट्रिक स्टेट फिल्म जरूर देखनी चाहिए। एडवेंचर से भरी इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। साइंस फिक्शन पसंद करने वालों के लिए फिल्म शानदार साबित हो सकती है। इसे देखने के बाद आप घर से बाहर होली खेलने के लिए निकल ही नहीं पाएंगे।
द व्हील ऑफ टाइम सीजन 3
अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 मार्च को यह शानदार फैंटसी सीरीज रिलीज होने वाली है। यह इसका तीसरा सीजन है। रोमांस और ट्विस्ट से भारी यह सीरीज आपको एडवेंचर और माइथॉलजी का शानदार कांबिनेशन दिखाने वाली है। अगर आप कुछ नया देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इसे एक बार जरूर देखना चाहिए।
वनवास
नाना पाटेकर स्टारर वनवास 14 मार्च को zee5 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है, जिनके खुद के बच्चे उन्हें बनारस में अकेले छोड़ने की साजिश रच रहे होते हैं। तभी उनकी मुलाकात एक लड़के से होती है, जो उन्हें उनके बच्चों से मिलवाता है।
एजेंट
तेलुगु स्पाई थ्रिलर फिल्म एजेंट आपको बहुत पसंद आने वाली है। यह फिल्म आपको जासूसी मिशन की एक रोमांचक दुनिया में लेकर जाने वाली है। अखिल अक्किनेनी इस फिल्म में एक शानदार किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 13 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
लव इज ब्लाइंड सीजन 2
स्वीडन में सेट की गई इस रियलिटी शो का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। रोमांस और इमोशन से भारी यह सीरीज 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह रियलिटी डेटिंग शो आपको काफी पसंद आने वाला है।



