पिछले साल एक्‍शन फिल्‍मों की काफी धूम रही। इन फिल्‍मों ने एक्‍शन की परिभाषा ही बदल दी। एक्‍शन के साथ सस्‍पेंस और क्राइम की कहानी दर्शकों को खुब भाई। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्‍हें सस्‍पेंस, क्राइम थ्रिलर देखना पसंद है। तो ओटीटी पर आपके देखने के लिए एक से बढकर एक फिल्‍में मौजूद हैं। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स पर बीते साल कई सस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍में रिलीज हुईं। अबर आपने अब तक इन फिल्‍मों को नहीं देखा है तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। आप नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद इन सस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍मों का लुत्‍फ उठा सकते हैं। इनमें से कई फिल्‍में तो सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी पर भी झण्‍डे गाड़ चुकी हैं।

सेक्‍टर 36

YouTube video

सच्‍ची घटना पर आधारित ये फिल्‍म रोंगटे खडे कर देती है। कैसे कोई इंसान इतना भयावह कृत्‍य कर सकता है ये सोचने पर मजबूर करने वाली इस कहानी को विक्रांत मैसी ने बखूबी निभाया है। इस थ्रिलर मूवी को देख आप साइकिक लोगों की मानसिकता समझ सकते हैं।

महाराजा

YouTube video

विजय सेतुपति साउथ के उन कलाकारों में से हैं जो किसी भी किरदार को पर्दे पर बडी ही सरलता से पेश करते हैं। उनकी इस साल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म महाराजा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें विजय एक पिता की भूमिका में नजर असए। जो अपनी बिटिया के बदले के लिए इंसानियात को भी भूलने पर मजबूर हो जाता हैं। इसमें विलेन की भूमिका में अनुराग कश्यप नजर आए।

एनीमल

YouTube video

रणबीर कपूर की बेहतरीन फिल्‍मों में से एक इस फिल्‍म ने अल्‍फा मैन को भी लोगों को पसंद करने पर मजबूर कर दिया। एनीमल का जबरदस्‍त एक्‍शन और खून खराबा देख सच में दिल घबराने लगा। फिल्‍म में एक के बाद एक सस्‍पेंस के साथ वॉयलेंस की बौछार देखने को मिली। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्‍हें अल्‍फा मैन पसंद हैं तो आप नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद इस फिल्‍म को जरूर देखें

जाने जान

YouTube video

करीना कपूर और जयदीप अहलावत की ये फिल्‍म काफी रोमांचक है। इस फिल्‍म में करीना क्राइम करती हैं। जिसे उनको पसंद करने वाले जयदीप कवर करने की कोशिश करते हैं। इस सस्‍पेंस क्राइम थ्रिलर मूवी में सीदे सादे मैथ टीजर बने जयदीप अपने प्‍यार को बचाने की खातिर क्राइम करने से भी गुरेज नहीं करते। वो किस तरह एक इंसान के शरीर के टुकडें कर उसे अंजाम पर पहुंचाते हैं इसे देखना काफी रोमांचक है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...