Animal Movie Review: रणवीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना कर बहुप्रतीक्षित फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। संदीप वांगा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर ने ही दर्शकों के बीच खलबली मचा दी थी। रणवीर का लुक हो या बॉबी का इंटेस रिएक्शन, अनिल की सधी हुई अदाकारी या रश्मिका की सादगी ट्रेलर में हर किरदार की झलक ने ही तहलका मचा दिया था। फिल्म रिलीज होने के पहले से लेकर रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां क्रिटिक्स इस फिल्म में रणवीर की अदाकारी को उनकी अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस के रूप में देख रहे हैं। वहीं उनके फैंस उनके इस अवतार के दीवाने हो गए हैं। बॉबी देओल की अदाकारी और एक्शन के बारे में तो पहले ही उनके बडे भाई सनी देओल भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। एक्शन में आजतक सनी की बराबरी कोई नहीं कर पाया और सनी ने कुछ ही दिनों पहले कहा था फिल्म में बॉबी का एक्शन देखने के लिए वो बेताब हैं और खुद को रोक नहीं पा रहे। आइए जानते हैं कि फिल्मी सितारों के इस एनीमल अवतार पर आखिर फैंस और क्रिटिक्स क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Also read : दिग्गज कलाकारों की फिल्म है ‘एनिमल’: Animal Movie
रणवीर की अब तक की होगी सबसे बड़ी ओपनिंग
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श एनीमल की रिलीज से पहले ही इसके बारे में अपनी राय दे रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में इसे रणवीर कपूर की अब तक की सबसे बडी ओपनिंग वाली फिल्म बताया था। हालांकि आज सुबह तरण ने एक पोस्ट साझा कर फैंस को बताया कि तबियत ठीक नहीं होने की वजह से वो फिल्म नहीं देख पाए। वे जल्द ही फिल्म देखेंग तब तक फैंस अपनी प्रतिक्रिया उनके साथ शेअर करते रहें।
थलापति विजय ने भी दी प्रतिक्रिया
हाल ही में अपने एक्शन से लियो के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले थलापति विजय भी एनीमल के एक्शन के फैन बन गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेअर किया है।
सब पर चढ़ा रंग
‘एनिमल’ फिल्म देखने के बाद लोगों पर रणवीर कपूर के लुक और अंदाज का रंग चढ़ चुका है। फिल्म के फर्स्ट हाफ के बाद ही लोग एनिमल अवतार में आ चुके हैं। किसी से भी बात करो तो वो जैसे दूसरे पर धौंस जमाने के लिए तैरूार ही बैठा है। ऐसा रिव्यू दे रहे हैं एक जानी मानी वेबसाइट के क्रिटिक्स यूट्यूब चैनल पर।
फैन बता रहे फिल्म को मास्टरपीस
All Time Blockbuster Movie🍿🎥
— SRK FAN (@gts_official_23) December 1, 2023
My rating (5/5) 🔥
Star : 🌟🌟🌟🌟🌟#Animal #RanbirKapoor𓃵 pic.twitter.com/VpEoyOiVTX
संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनीमल को फैन काफी पसंद कर रहे हैं। किसी को फिल्म में रणवीर के लुक में कबीर सिंह की झलक दिख रही है तो कोर्ठ इस फिल्म को रणवीर की एक्टिंग का मास्टरपीस बता रहा है।
