सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार के बारे में जानिए
रणवीर बरार MasterChef India Season 7 Judges में बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति से सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें उनके साथ मशहूर शेफ विकास खन्ना और पहली महिला जज के रूप में गरिमा अरोड़ा भी नज़र आ रही है।
MasterChef India 7 Judges: अपने स्टाइलिश फूड रेसिपी को लेकर फेमस हुए रणवीर बरार एक ऐसी सेलिब्रिटी बन चुके हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही बहुत ही प्रसिद्धी हासिल की है। बहुत से युवा उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते हैं। खाना बनाने के साथ-साथ रणवीर ने एक्टिंग में भी अपनी हाथ आज़माया है, जिसके लिए उनको काफी सराहना मिली है। अमेजन प्राइम वीडियो पर हंसल मेहता की ‘मॉडर्न लव मुंबई’ में रणवीर प्यार और रिश्तों मे अपना किरदार निभाते नज़र आए थे। लेकिन अब वह MasterChef India Season 7 Judges में बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति से सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें उनके साथ मशहूर शेफ विकास खन्ना और पहली महिला जज के रूप में गरिमा अरोड़ा भी नज़र आ रही है।
MasterChef India 7 Judges: ऐसी रहा है शुरुआती जीवन

रणवीर बरार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सिख परिवार में जन्मे हैं। शिक्षा में उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद रणवीर ने ताज होटल में काम किया है जहां उन्होंने तरह तरह की डिशेज को दुनिया के सामने परोसा है। यहां अपनी बेहतरीन पाक कला का प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने बॉस्टन सिटी में एक रेस्तराँ भी खोला। वहीं भारत में खुद की इस कला को जीवित रखने के लिए भी वह कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं बॉस्टन जाने के बाद भी भारत के लिए उनका प्रेम हमेशा ज़िंदा रहा है। इसलिए उन्होंने यहां भी कईं रेस्टोरेंट खुले हुए हैं। रणवीर ने काफ़ी साल की डेटिंग के बाद शेफ़ पल्लवी से शादी की और उनका एक बेटा भी जिसका नाम उन्होंने ईशान बरार रखा है।
बहुत से कुकिंग शो मे भी आ चुके हैं
अपनी फ़ूड स्टाइलिस्ट लोकप्रियता के कारण रणवीर बहुत सारे कुकिंग शो भी कर चुके हैं। जिनमें उन्होंने सूप से लेकर आलू पराँठा बनाने की रेसिपी बताई है जो कि काफ़ी प्रसिद्ध भी हुई हैं। देशों विदेशों मे उनके शोज़ को बहुत लोकप्रियता हासिल हुई है।
एक्टिंग भी कर ली

बहुत से कुकिंग शो में देखने के बाद जब रणवीर स्क्रीन पर दिखाई दिए तो लोग पहले तो विश्वास ही नहीं कर पाए कि यह मशहूर शेफ़ रणवीर बरार ही हैं। हंसल मेहता की ‘मॉडर्न लव मुंबई’ से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले रणवीर बरार ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह शुरू से ही स्क्रीन की तरफ़ आकर्षित रहते थे लेकिन हंसल मेहता के इस रोल ऑफ़र ने उनका यह सपना पूरा किया है। प्रतीक गांधी के साथ उनके कम्फ़र्ट ज़ोन में काम करने पर वह पूरे खुश थे क्योंकि ये दोनों पहले भी एक शो पर साथ काम कर चुके हैं।
बहुत अच्छे से समझाते हैं रेसिपी

बात आजकल खाना पकाने की हो या डिशेज ट्राई करने की रणवीर बरार ने अपनी आधुनिक और रेडी टू इट जैसी रेसिपि से बहुत से युवाओं को रसोई में जाकर काम करने और रसोई में हाथ आज़माने को बहुत प्रेरित किया हैं। बात वेज की हो या नॉन वेज की सभी तरह की पाक कला में रणवीर ने अपने पैर जमाएं हैं। बात यू ट्यूब के बारे में की जाए या और कुकिंग शोज़ की बरार की आसान रेसिपी सभी को लुभावनी लगती हैं।
