Overview: 2025 में OTT पर धमाल मचाने वाली हैं ये शानदार फिल्में और सीरीज
Netflix Reveals 2025 Streaming List: नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है, जो इस पूरे साल में प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार हैं। फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्मों और सीरीज सहित ताजा डिजिटल कंटेंट की एक लिस्ट जारी की है, साथ ही सोशल मीडिया पर टीजर भी रिलीज किया है। नेटफ्लिक्स एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जहां लोग अपनी पसंद की फिल्में और सीरीज देखते हैं।
Netflix 2025 Streaming List: नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है, जो इस पूरे साल में प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार हैं। फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्मों और सीरीज सहित ताजा डिजिटल कंटेंट की एक लिस्ट जारी की है, साथ ही सोशल मीडिया पर टीजर भी रिलीज किया है। नेटफ्लिक्स एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जहां लोग अपनी पसंद की फिल्में और सीरीज देखते हैं।
इन दिनों नेटफ्लिक्स कई बड़े शोज लेकर आने वाला है। ऐसे में फैंस के दिलों की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं। अगर आप भी नेटफ्लिक्स के फैन हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इस पूरे साल में नेटफ्लिक्स पर कौन से बड़े शोज, फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानें, साल 2025 में कौन-सी फिल्म और सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी?
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
नेटफ्लिक्स एक हाल के इवेंट में इस बात का खुलासा हुआ है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्दी ही इस वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने वाले हैं। अब तक सीरीज का टेंटिटिव नाम स्टारडम माना जा रहा था, लेकिन इसका ऑफिशियल नाम द बैड्स ऑफ बॉलीवुड है।
ज्वेल थीफ
सैफ अली खान एक बार फिर से काम पर लौटने वाले हैं। नेटफ्लिक्स के इवेंट के दौरान उन्होंने भी अपनी फिल्म ज्वेल थीफ की अनाउंसमेंट की। उनके साथ इस फिल्म में पाताल लोक में हाथीराम का किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं।
राणा नायडू 3
इस सीरीज के दो पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस का मिला-जुला रिस्पॉंस मिला था। अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। इसके तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस सीरीज में वेंकेटेश दग्गुबती, सुचित्रा पिल्लई, राणा दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।
टोस्टर
नेटफ्लिक्स पर साल 2025 में राजकुमार राव भी अपना दमखम दिखाने वाले हैं। फिल्म टोस्टर में राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके साथ सीमा पाहवा, अर्जना पूरण सिंह और अभिषेक बनर्जी भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी पत्रलेखा ही करेंगी।
दिल्ली क्राइम 3
दिल्ली क्राइम के दो पार्ट्स अब तक रिलीज हो चुके हैं और इसे फैंस का खूब प्यार भी मिला है। इसका तीसरा पार्ट भी दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके पार्ट 3 में शेफाली शाह और रसिका दुग्गल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। वहीं, राजेश तैलांग भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे।
आप जैसा कोई
बॉलीवुड और साउथ का फेमस विलेन अब ओटीटी पर भी नजर आने वाला है। मेकर्स ने आप जैसा कोई का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।
कोहरा 2
वेब सीरीज कोहरा के पहले पार्ट को फैंस का खूब प्यार मिला। 2025 में मेकर्स इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज करने वाले हैं। बरुन सोबती, मुसकान अरोड़ा और मोना सिंह इस सीरीज में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वाले हैं।
