Kapoor’s Luxurious Mansion: हाल ही बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बोनी कपूर के आलीशान मुंबई मेंशन में जाकर उनके साथ एक यूट्यूब ब्लॉग शूट किया है। मुंबई के इस बड़े से बंगले में बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी के साथ लक्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। जिसे देखकर व्यूवर्स लगातार जाह्नवी और खुशी कपूर के ड्रीम होम में किए गए आर्ट वर्क और यूनिक डिजाइन्स की जमकर तारीफें कर रहे हैं। इस मेंशन में यूनिक फोटोज, आर्टफैक्ट्स और डेकोरेटेड पेंटिंग्स ने अपनी खास जगह बनाई हुई है। ऐसे में आप भी अपनी फेवरेट सेलिब्रिटी के बेहद खूबसूरत और आलीशान बंगले से कुछ इंस्पिरेशन जरूर ले सकते हैं। आइए जाह्नवी और खुशी कपूर के बंगले की कुछ खास बातें जानते हैं।
लग्जरी आइटम्स और आर्टवर्क से सजा है एक्ट्रेस खुशी और जाह्नवी कपूर का ड्रीम होम
मुंबई शहर में सनलाइट और वेंटिलेशन
मुंबई शहर की भीड़ में बड़ा घर, डायरेक्ट सनलाइट और बढ़िया वेंटीलेशन बहुत कम ही देखने को मिलता है। ऐसे में कपूर मेंशन की बात करें तो घर में लगाए गए बड़े-बड़े ग्लास पैनल खिड़कियों से ताजा हवा, डायरेक्ट सनलाइट और वेंटिलेशन का ख्याल रखते हैं। इसके अलावा बड़ी-बड़ी खिड़कियों और ग्लास पैनल से बाहर का शानदार व्यू देख सकते हैं।
सुपर लग्जरी आर्टिस्टिक वर्क
लग्जरी होम डेकोर आइटम्स और यूनिक आर्टिस्टिक वर्क ही कपूर मेंशन को सबसे अलग और खास लुक देता है। जिसपर पहली नजर पड़ते ही आसानी से लग्जरी और एस्थेटिक टेस्ट का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसमें लिविंग रूम से लेकर आने जाने के कॉरिडोर्स तक हर जगह यूनिक पेंटिंग्स और फोटोज की डेकोरेशन देखने को मिलती हैं।
कस्टम फर्नीचर और मेमोरीज हैं, खास
कपूर मेंशन में लिविंग एरिया से ऊपर बेडरूम और फैमिली लिविंग रूम को अटैच करती हुई वुडन सीढ़ियां इस घर को सबसे खास और खूबसूरत बनाती हैं। इसके अलावा मेंशन का फर्नीचर काफी विंटेज और लग्जरी है। कपूर मेंशन में आपको लग्जरी फर्नीचर के साथ साथ बड़े बड़े मिरर और फैमिली मेमोरीज से सजी के बड़ी दीवार देखने को मिलती है। जिसमें एक के बाद एक खूबसूरत फैमिली फोटोज सजाई गई हैं।
एक्ट्रेस श्रीदेवी की यादें
कपूर मेंशन में कई जगहों पर फैमिली फोटोज के साथ-साथ खुशी और जाह्नवी की मां यानी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी कपूर की यादों को आज भी जिंदा रखा है। इसके अलावा घर में बड़ा का फायर पैलेस और आउटडोर स्विमिंग पूल भी आकर्षण का केंद्र है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार इस खूबसूरत मेंशन को पाली हिल मुंबई में 86007 स्क्वायर फुट में तैयार किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 65 करोड़ रुपए है।
