Janhvi Kapoor Home

Summary: जाह्नवी कपूर का लग्जरी पाली हिल बंगला: स्टाइल, ग्लैमर और क्लास का परफेक्ट संगम

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। मुंबई के पाली हिल में उनका शानदार बंगला उनकी एलीगेंट और ग्लैमरस पर्सनैलिटी को खूबसूरती से दर्शाता है।

Janhvi Kapoor Home: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और लीजेंड्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। इतनी उम्र में एक्ट्रेस ने सफलता का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। वहीं अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें वह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने अंदाज से फैंस को सोशल मीडिया पर घायल करती रहती हैं।जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई के पाली ह‍िल के एक लग्जरी बंगले में रहती हैं, जिसकी झलक अकसर उनके इंस्टा पर देखने को मिल ही जाती है।

दरअसल, जाह्नवी कपूर का ये बंगला बेहद आलीशान है। जिसे शानदार फर्नीचर के साथ सुंदर इंटीरियर के साथ तैयार किया गया है। जाह्नवी ने ये घर 65 करोड़ में खरीदा है। घर को पूरी तरह से व्हाइट थीम पर सजाया गया है। एक्ट्रेस के घर की खास बात ये है कि इसमें चारों तरफ उनकी मां यानि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की यादें बसती हैं। घर की हर दीवार में आपको श्रीदेवी की तस्वीरें लगी हुई भी नजर आएंगी।

Janhvi Kapoor House
Janhvi Kapoor House

कुबेलिस्क बिल्डिंग के पहले और दूसरे माले पर बने इस घर में एक प्राइवेट स्‍वीम‍िंग पूल है और साथ ही एक बड़ा ओपन गार्डन भी है। वहीं जान्हवी कई बार गार्डन से अपनी तस्वीरें भी शेयर करती हुई दिखती हैं। वहीं इस गार्डन में ओपन क‍िच‍िन व बार एरिया भी है, जहां कपूर्स की पार्टी होती है। जाह्नवी के घर की सबसे खूबसूरत बात है कि यहां सफेद मार्बल का खूब इस्‍तेमाल क‍िया गया है। जो किसी महल जैसा लुक देता है।

घर में रंग बढ़ाने का और सुंदरता बढ़ाने का काम आर्ट वर्क का है। ये सारा आर्टवर्क श्रीदेवी की पसंद है, ये पेंट‍िंग्‍स और आर्टवर्क उनकी मां ने चुनी थी।

वहीं जाह्नवी के ल‍िव‍िंग एर‍िया के इस ह‍िस्‍से में वुडन फ्लोर‍िंग है, जो इसे बाकी एरिया से ज्‍यादा वॉर्म बनाता है।

living area
living area

जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के बहुत ही करीब थी, इसलिए घर के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम में भी उनकी कई तस्वीरें लगाई हुई है।

dining area
dining area

ये है जाह्नवी कपूर के घर के डायनिंग एरिया, जहां उन्होंने ब्राउन टेबल के साथ ब्लू चेयर्स लगाई है। इस एरिया को और ज्यादा खास बनाने के लिए दीवार पर श्रीदेवी की बनाई पेंटिंग को लगाया गया है। साथ ही छत पर एक खूबसूरत झूमर लगा हुआ है।

पूरे घर को आर्टिस्टिक पीस जहां क्लासी लुक देते हैं, तो वहीं दीवारों से लेकर टेबल्स पर सजीं फैमिली की तस्वीरें होमली टच ऐड करती हैं। डार्क एंड पेस्टल टोन की फ्रेम्स में जाह्नवी-खुशी की बचपन से लेकर अभी तक की तस्वीरों के साथ ही श्रीदेवी की पिक्स का भी कलेक्शन देखने को मिलता है।

wall of the house
pictures of Sridevi in ​​every wall of the house

एक्ट्रेस के घर की खास बात ये है कि घर की हर दीवार में आपको श्रीदेवी की तस्वीरें लगी हुई भी नजर आएंगी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...