अचानक हवा में गायब हुआ यात्रियों से भरा प्लेन, कोई नहीं जान पाया कहां गया
जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं।यही वजह है कि जब हमारे सामने ऐसी घटनाएं आती है, तो लोग हैरान रह जाते हैं।इन दिनों ऐसी ही घटना लोगों के सामने आई है।जहां अलास्का में 10 लोगों को लेकर जा रहा विमान अचानक से हवा में गायब हो गया।
Disappeared Airplane: सोचिए कैसा होगा अगर कोई जहाज एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए उड़े और फिर बीच आसमान में ही गायब हो जाए। गायब ऐसा हो जाए कि दोबारा कभी उसके बारे में कोई जानकारी ना मिले।कई बार हम लोगों के सामने ऐसी घटाएं आ जाती है।जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं।यही वजह है कि जब हमारे सामने ऐसी घटनाएं आती है, तो लोग हैरान रह जाते हैं।इन दिनों ऐसी ही घटना लोगों के सामने आई है।जहां अलास्का में 10 लोगों को लेकर जा रहा विमान अचानक से हवा में गायब हो गया।जिसको लेकर अधिकारियों ने कहा कि जहाज 10 लोगों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उनका संपर्क टूट गया और जहाज अचानक से लापता हो गया।
विमान की खोज में जुटे अधिकारी
सुरक्षा विभाग का कहना है कि इस जहाज को लेकर बेरिंग एयर का एक विमान उनालाक्लीट से नोम जा रहा था।गुरुवार को निर्धारित समय शाम 4 बजे वह नोम उतरने में विफल रहा।इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारी लापता विमान की खोज में जुट गए हैं। इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि ये सब संभवतः प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के कारण हुआ है।
कहां गायब हुआ जहाज?

फेसबुक पर एक बयान में लिखा है कि हम वर्तमान में नोम और व्हाइट माउंटेन से जमीनी खोज कर रहे हैं।जिससे हमें गायब हुए लोगों की जानकारी मिल पाए।इसके अलावा घटना के बारे में हम यथासंभव नई जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।इन लोगों की जानकारी जुटाने के लिए हम अलास्का नेशनल गार्ड और तटरक्षक बल का भी सहारा ले रहे हैं।हालांकि, हमारे लिए ये मुश्किल होगी कि हम जहाज को कैसे ढूंढे क्योंकि ये जहाज बिना किसी हिंट के गायब हो गया।
खराब मौसम के कारण लोग हुए लापता
दरअसल, रिपोर्ट्स अनुसार अग्निशमन अधिकारियों से अपील की है कि वे इस समय नए खोजे दल ना बनाएं क्योंकि खराब मौसम के कारण और भी ज्यादा लोग लापता हो सकते हैं।इस घटना को लेकर नॉर्टन साउंड हेल्थ कॉरपोरेशन के चिकित्सक ने कहा कि ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है।हम लोगों ने भी टीमें बनाई है ताकि यात्रियों के मिलने पर उनका इलाज किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक तो शुक्रवार की सुबह तक विमान को इस विमान को विलंबित बता दिया गया था।हालांकि इस घटना पर हर कोई नजर बनाए हुए है।जिससे गायब हुए लोगों के बारे में पता लगाया जा सके।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस गायब हुए विमान में 10 लोग सवार हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान 10 लोगों को लेकर नोम जा रहा था। अचानक उसका संपर्क टूट गया और वह लापता हो गया।अलास्का लोक सुरक्षा विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि बेरिंग एयर का एक विमान उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भरा था। वह गुरुवार को शाम बजे नोम में नहीं उतरा। इसके कारण स्थानीय और संघीय अधिकारी गायब हुए विमान को खोजने में लगे हुए।
