Nita Ambani
Nita Ambani Credit: Instagram/Nita Ambani

Nita Ambani Blouse: नीता अंबानी की साड़ियां और उनके साथ पहने जाने वाले ब्लाउज शानदार होते हैं। नीता जी ने जब भी साड़ी पहनी है, उसके साथ का ब्लाउज अधिकतर बार हटके ही होता है। अगर आप अब तक यही सोच रही हैं कि नीता जी के ब्लाउज सिर्फ बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए है तो आप गलत हैं। नीता अंबानी के ब्लाउज को किसी भी उम्र की महिला पहन सकती है। इसलिए आज इस लेख में हम नीता अंबानी के 7 ब्लाउज डिजाइन लाए हैं। 

ब्लैक कलर का फुल स्लीव ब्लाउज हो तो यह कई रंगों की साड़ी के साथ मैच कर जाता है। सर्दियों के मौसम के लिए तो यह बेहद जरूरी भी है। नीता अंबानी का यह ब्लैक ब्लाउज वेलवेट फैब्रिक में है और इसकी स्लीव्स के आगे की ओर लगे सीक्विन्स इस ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। 

यह नीता अंबानी का लेटेस्ट साड़ी लुक है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना है। इसकी नेकलाइन कॉलर वाली है, जिसके बीचोंबीच एक ब्रोच लगा है। ब्लाउज पर फुल सिल्वर एम्ब्रॉएडरी है।  

अब तक गोल्डन ब्लाउज को अपने पास रखने की बात की जाती रही है लेकिन सच तो यह है कि हर महिला के पास ब्रॉन्ज़ शेड का भी एक ब्लाउज होना चाहिए। यह प्यारा दिखता है और कूल भी। इस कलर के ब्लाउज दिन और रात दोनों समय पहने जा सकते हैं। 

ब्लाउज चाहे किसी भी रंग का हो, यदि इस पर मल्टी कलर थ्रेड और बीड वर्क हो तो इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है। जैसा ब्लाउज इस फोटो में नीता अंबानी ने पहना है, वो बहुत प्यारा और खूबसूरत दिख रहा है। 

यह एक ऐसा रंग है, जो सबके पास होना चाहिए। इस रंग के ब्लाउज को आप किसी भी लाइट कलर की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इसकी खासियत इसके स्लीव्स पर लाइट गोल्ड शेड की लेस भी है। 

जरी ब्लाउज और साथ में थ्री फ़ोर्थ स्लीव्स हो तो यह कॉम्बिनेशन कमाल दिखता है। यह ब्लाउज बहुत सुंदर है बल्कि रिच और रीगल लुक दे रहा है। इस तरह के ब्लाउज को साड़ी और लहंगा दोनों के साथ पेयर किया जा सकता है। 

पर्ल ड्रेस के साथ पर्ल ब्लाउज भी लगातार फैशन में बना हुआ है। नीता अंबानी का यह पर्ल ब्लाउज अपने वेवी पैटर्न की वजह से कुछ ज्यादा ही एलीगेंट और क्लासी दिख रहा है। इसे आप लाइट शेड के किसी भी कलर के लहंगा या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...