Health Tips
Fig For Health Credit: Istock

Overview: दूध में यदि डाल लिया कैल्शियम और आयरन से भरा ये फल, तो हो जाएंगे 10 साल यंग

कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन से भरपूर अंजीर का सेवन दूध के साथ किया जाए तो अधिक फायदेमंद हो सकता है।

Benefits of Figs with Milk: सर्दियों के मौसम में शरीर को फिट और हेल्‍दी बनाए रखने के लिए कई तरह के न्‍यूट्रिशन और पोषक तत्‍वों को अपनी डाइट का हिस्‍सा बनाते हैं। लेकिन फिर भी शरीर को कई शारीरिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और कमजोर हड्डियां जैसे समस्‍याएं इनमें से प्रमुख है। इन समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए अंजीर यानी फिग का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। ये फल स्‍वादिष्‍ट होने के साथ आयुर्वेदिक गुणों का खजाना माना जाता है। वैसे तो ये फल गर्मियों के मौसम में आता है लेकिन सर्दियों में आप ड्राय अंजीर का उपयोग कर सकते हैं। कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन से भरपूर अंजीर का सेवन दूध के साथ किया जाए तो अधिक फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं अंजीर के हेल्‍थ बेनिफिट्स और सेवन के तरीके के बारे में।

अनिद्रा का इलाज

treatment of insomnia
treatment of insomnia

अंजीर में ट्रिप्‍टोफैल नामक एमिनो एसिड होता है जो नींद की गुणवत्‍ता में सुधार कर सकता है। जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत है उन्‍हें नि‍यमित रूप से अंजीर वाले दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें मैग्‍नीशियम की मात्रा भी अधिक पाई जाती है जो नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। ये पुरानी से पुरानी नींद की समस्‍या में लाभदायक हो सकता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अंजीर का सेवन करने से शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन हड्डियों को पोषित कर टूटने से बचाते हैं। इस फल का सेवन सर्दियों के मौसम में अधिक लाभदायक हो सकता है। ब्रेकफास्‍ट के दौरान अंजीर का शेक पीने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

इम्‍यूनिटी बूस्‍टर

अंजीर का सेवन करने से कुछ ही दिनों में शरीर को बलवान बनाया जा सकता है। साथ ही इम्‍यूनिटी बूस्‍ट हो सकती है। अंजीर प्राकृतिक शुगर का प्रमुख स्‍त्रोत है जो पोषक तत्‍वों से भरपूर है। इसके अलावा डैमेज सेल्‍स को रिपेयर करने में भी अंजीर प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

पाचन तंत्र में सुधार

दूध और अंजीर दोनों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर होता है। जो पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यदि नियमित रूप से रात को सोते समय अंजीर वाला दूध का सेवन किया जाए तो सुबह कब्‍ज, गैस और अपच की समस्‍या से निजात पाया जा सकता है। अंजीर पाचन संबंधित समस्‍याओं का रामबाण इलाज है।

त्‍वचा को बनाएं यंग

आपको बता दें कि अंजीर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो सूजन और त्‍वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। अंजीर त्‍वचा में मौजूद डैमेज सेल्‍स का पु‍नर्निर्माण करके त्‍वचा को यंग बनाए रख सकता है। ये त्‍वचा की चमक बढ़ाने का काम भी बखूबी करता है।

कैसे बनाएं अंजीर दूध

अंजीर कर सकता है आपको जवान
How to make Fig Milk

सर्दी का मौसम है ऐसे में गर्मागर्म दूध पीना अधिक फायदेमंद हो सकता है। अंजीर वाला दूध बनाने के लिए चाहिए-

सामग्री:

– दो अंजीर

– एक गिलास दूध

– दो चम्‍मच कटे ड्राइफ्रूट्स

– 4/5 केसर के रेशे

– गुड/ शक्‍कर

बनाने की विधि:

एक पैन में दूध और अंजीर के बीज निकाल कर डाल दें और धीमी आंच पर दूध को 5 मिनट तक पकने दें। अंजीर के सॉफ्ट हो जाने पर इसे चक्‍कच की मदद से पीस लें। अब इसमें शक्‍कर और केयर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर एक गिलास में निकाल लें। ऊपर से ड्राइफ्रूट्स डालें और गर्मागर्म सर्व करें।