Has Awez Darbar confirmed his breakup with Nagma propose publicly her on nation tv
Has Awez Darbar confirmed his breakup with Nagma propose publicly her on nation tv

Overview: अवेज दरबार ने नगमा संग ब्रेकअप पर लगाई मुहर?

मशहूर कंटेंट क्रिएटर और बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट्स अवेज दरबार ने 16 मार्च, 2026 को मुंबई में अपना 33वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया।

Awez Darbar and Nagma Mirajkar Breakup: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट्स अवेज दरबार ने 16 मार्च, 2026 को मुंबई में अपना 33वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। यह मौका दोगुना खास था क्योंकि उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न के साथ-साथ एक शानदार इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम में ग्लैमर जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, जिससे शाम और भी हसीन हो गई। हालांकि, इस चकाचौंध के बीच एक ऐसी कमी खली जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। इस दौरान नगमा गायब थी, जिसके बाद से इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो चुकी हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अवेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस इवेंट का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केक काटते और मोमबत्तियां बुझाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया। अवेज ने बताया कि उन्हें पहले लगा था कि इस बार वह अपना जन्मदिन अकेले ही मनाएंगे, लेकिन उनके दोस्तों और परिवार के प्यार ने इसे एक यादगार रात में बदल दिया।

कई हस्तियां हुई जन्मदिन में शामिल

वीडियो में मनोरंजन जगत के कई सितारे जैसे मनीषा रानी, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, आकांक्षा चमोला, अर्चना गौतम और सिद्धार्थ भारद्वाज झूमते और नाचते नजर आए। इसके अलावा फरहाना भट्ट, मालती चाहर और नाज़िला जैसी हस्तियां भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।

नगमा मिराजकर से ब्रेकअप की उठी खबरें

जहां एक तरफ पूरी महफिल सितारों से सजी थी, वहीं अवेज की लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड और मशहूर क्रिएटर नगमा मिराजकर की गैरमौजूदगी ने सबको हैरान कर दिया। नेटिजन्स और उनके फैंस ने तुरंत इस बात को नोटिस किया कि नगमा न तो वीडियो में कहीं दिखीं और न ही वह पार्टी का हिस्सा थीं।

अवेज के कैप्शन ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। उन्होंने लिखा कि जो लोग उनकी पार्टी में शामिल नहीं हो सके, उनसे उन्हें कोई शिकायत नहीं है और वह उनकी स्थिति को समझते हैं। इस कैप्शन और नगमा की दूरी को देखते हुए फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद इस मशहूर जोड़ी के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं है और वे ब्रेकअप की राह पर हैं।

बिग बॉस 19 में किया था शादी का वादा

अवेज और नगमा की जोड़ी को उनके फैंस ‘नवेज’ के नाम से प्यार देते हैं। दोनों ने बिग बॉस 19 के घर में एक साथ एंट्री की थी, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी। शो के दौरान उन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि, शो के अंदर उनका सफर बहुत लंबा नहीं रहा।

क्या वाकई खत्म हो गया है रिश्ता?

अवेज और नगमा फेमस कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। उनके डांस वीडियो और केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता रहा है। फिलहाल, न तो अवेज ने और न ही नगमा ने इन ब्रेकअप की अफवाहों पर कोई आधिकारिक पुष्टि की है।

Subscribe GL

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...