Anjeer Health Benefits: अंजीर का सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर की पौष्टिक जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं क्योंकि अंजीर(Anjeer Health Benefits) का सेवन करने से आपको एंटी ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मैंगनीज, जिंक और आयरन जैसे पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं। इसका सेवन अगर आप रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर लेते हैं तो आपको बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं जिस वजह से आप हमेशा फिट और हेल्दी रहेंगे। अंजीर को खाने के भी कई तरीके होते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसको भिगो कर खाने से ही ज्यादा लाभ मिलेंगे। आइए जानते हैं अंजीर का सेवन करने से आपको कौन कौन से लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
नेटमेड की वीडियो से अंजीर के फायदे

दिल की सेहत के लिए है लाभदायक

अंजीर में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल की सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। अंजीर का सेवन करने से ब्लड प्रेसर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड की मात्रा भी कम होती है जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी अंजीर लाभदायक है।
रिप्रोडक्टिव सेहत के लिए है लाभदायक

अंजीर में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो मिनरल्स का अच्छे स्रोत होते हैं। यह सारे पौष्टिक तत्व प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होता है जिसकी मदद से पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ को कम किया जा सकता है और हार्मोन को संतुलित करने में भी मदद मिलती है। अगर महिलाओं को शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो अंजीर का सेवन किया जा सकता है।
वजन कम करने में लाभदायक

अंजीर में मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। अंजीर में फाइबर की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरे रहने में मदद करता है। इसमें कैलोरीज़ की मात्रा भी सीमित ही होती है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अंजीर का सेवन करना चाहिए।
हड्डियों के लिए फायदेमंद

अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। खास कर बुढ़ापे और बचपन में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्वों की हड्डियों को बहुत जरूरत रहती है। आप अंजीर का सेवन करके हड्डियों से जुड़ी समस्याओं जैसे अर्थराइटिस और ऐसी ही कुछ समस्याओं से बच सकते हैं।
कब्ज से राहत मिलती है

अगर आप को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है जैसे कब्ज आदि तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। जब कब्ज के कारण पेट अच्छे से साफ नहीं हो पाता है तो आपको सुबह सुबह नाश्ते में अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपका पाचन अच्छे से होने में मदद करती है और आपको आंतों में जमी गंदगी को साफ करने में भी अंजीर सहायक होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक

सूखे अंजीर में फाइबर और मिनरल जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। इन तत्वों से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए जो लोग जल्दी जल्दी बीमार होते हैं और जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है तो उनको अंजीर का सेवन करना अपनी डाइट में शामिल कर देना चाहिए। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप चाहें तो दूध में अंजीर को पका कर इसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी देखें-बहुत ज्यादा चिंता आपको कर सकती है बीमार, जानें लक्षण: Harmful Effects Of Stress
ब्लड शुगर को कम करने में सहायक

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपकी ब्लड शुगर अधिक बढ़ी हुई मिलती है तो अंजीर का सेवन करना शुरू कर दें क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है। क्लोरोजेनिक एसिड भी अंजीर में पाया जाता है जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर कम हो सकती है। इसका सेवन सलाद के दौरान भी किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक

अंजीर में पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी लाभदायक माना जाता है। इसका सेवन करने से सोडियम के कारण होने वाले नुकसान के प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। इसलिए अधिक ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोग इसका सेवन जरूर करें।
अंजीर का सेवन कब करना चाहिए?

अंजीर का सेवन आपको भिगो कर ही करना चाहिए हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे ही सूखे रूप में अंजीर का सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन इसके मुकाबले ज्यादा लाभ तब प्राप्त होते हैं जब अंजीर को अच्छे से भिगो कर खाया जाए। यह सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए सुबह के समय खाली पेट अंजीर का सेवन करना चाहिए।
कैसे खाएं अंजीर?

वैसे तो इसे आप सिंपल तरीके में रात में भिगो कर अगले दिन खा सकते हैं। साथ ही चाहें तो खाली पेट इसके साथ काजू और बादाम जैसे अन्य ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो रात में दूध में मिला कर भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं लेकिन पहले आपको अंजीर को दूध में ही उबालना होगा। इससे आपको और ज्यादा लाभ मिलेंगे।
यह सारे फायदे आपको अंजीर का सेवन करने से मिल सकते हैं। इसलिए अगर आप इनमें से किसी भी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो अंजीर का सेवन करना जरूर शुरु कर दें। इसका सेवन गर्मियों में आपको सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
FAQ | क्या आप जानते हैं
अंजीर क्या है?
अंजीर एक पुराना फल है, जिसे इंग्लिश में ‘Fig’ कहा जाता है। यह फल हल्के हरे या गहरे पीले रंग का होता है और मीठी स्वाद के साथ आता है।
अंजीर में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
अंजीर में विटामिन ए, विटामिन के कई प्रकार, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अंजीर के सेवन से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?
अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के कई पहलुओं में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पाचन प्रणाली सुधारती है, दिल के रोग के खतरों को कम करता है, मधुमेह को नियंत्रित करता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है, एनीमिया को दूर करता है, कैंसर से बचाव करता है, वजन घटाने में मदद करता है और त्वचा के लिए लाभकारी होता है।
अंजीर को कैसे सेवन करें?
अंजीर को सीधे खा सकते हैं या उसे अन्य व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं। आप उसे सूखे या ताजे रूप में खा सकते हैं, उसे सलाद, दही, शेक, चटनी और मिठाई में डाल सकते हैं।
अंजीर का कितना सेवन करना चाहिए?
आमतौर पर दिन में 2-3 अंजीर के सेवन को संज्ञेय माना जाता है। हालांकि, इसे अपने व्यक्तिगत आहार योजना और स्वास्थ्य स्थिति पर आधारित रूप से बदल सकते हैं।
अंजीर खाने से कौन-कौन सी समस्याएं ठीक हो सकती हैं?
अंजीर का मात्राबद्ध सेवन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी, पेट दर्द, गैस और दस्त जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको अंजीर से कोई ऐसा प्रतिक्रिया होती है, तो इसका सेवन बंद करें और चिकित्सक से सलाह लें।
अंजीर के कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ होते हैं?
अंजीर के सेवन से निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं-
पाचन प्रणाली को सुधारने में मदद करता है।
मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
दिल के रोग के खतरों को कम करता है।
रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
एनीमिया को दूर करता है।
कैंसर के खिलाफ रक्षा प्रदान करता है।
वजन घटाने में मदद करता है।
त्वचा के लिए लाभकारी होता है।
अंजीर खाने से कौन-कौन सी समस्याएं ठीक हो सकती हैं?
अंजीर का नियमित सेवन कई समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से कब्ज,एसिडिटी, पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, मोटापा, हृदय संबंधी समस्याएं और मधुमेह के कुछ लक्षण भी कम हो सकते हैं।