अंजीर का जरूरत से ज्यादा खाने पर होते हैं ये नुकसान
अंजीर का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Side Effects of Anjeer: अंजीर स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी फलों में से एक होती है। इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। अधिकतर लोग इसका सेवन ड्राई करने खाना पसंद करते हैं। ड्राई अंजीर का सेवन करने से इसकी गुणवत्ता और अधिक बढ़ जाती है। नियमित रूप से अंजीर के सेवन से शरीर की इम्यून पावर बूस्ट की जा सकती है। इके साथ ही यह कई अन्य तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां बढ़ सकती हैं। जी हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा अंजीर खाते हैं, तो इससे पथरी, पेट में दर्द और माइग्रोन जैसी परेशानी बढ़ने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं जरूरत से अधिक अंजीर खाने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?
बढ़ सकती है पथरी की समस्या

अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपकी पथरी की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, अंजीर खाने से आपके शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ सकती है, जिसकी वजह से गुर्दे में पथरी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ने की संभावना रहती है। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह आपकी परेशानी को अधिक बढ़ देगा।
बन सकता है पेट दर्द का कारण

पेट दर्द से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसका जरूरत से अधिक सेवन करने से यह पाचन पर विपरीत असर डाल सकता है। मुख्य रूप से अगर आप जरूरत से अधिक अंजीर खाते हैं, तो इससे पेट में दर्द, एसिडिटी जैसी परेशानी बढ़ा सकती है।
माइग्रेन की परेशानी
सूखे अंजीर में सल्फाइट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप सल्फाइड युक्त आहार का काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे माइग्रेन अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन न करें। खासतौर पर अगर आपको पहले से माइग्रेन की परेशानी है तो अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

दांत दर्द की समस्या
काफी ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से आपके दांतों मं दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, अंजीर आपकी दांतों में सड़न का कारण बन सकता है। दरअसल, अंजीर में काफी ज्यादा शुगर होता है, जो हमारे शरीर में कार्ब्स के रूप में मौजूद होते हैं। ऐसे में दांतों में सड़न और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन न करें।

अंजीर स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। ऐसे में इसका सेवन आपके लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी का खतरा रहता है। इसलिए अधिक अंजीर का सेवन न करें।