अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये ये हैरान करने वाले फायदे, हमेशा रहेंगे सेहतमंद: Soaked Figs Benefits
Soaked Figs Benefits

Soaked Figs Benefits: हमारे से सेहत के लिए अंजीर का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैग्नीज, पोटैशियम और आयरन भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारी बॉडी को कई तरह की बीमारियों और समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमें कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं लेकिन अगर ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर उसका सेवन किया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। इसी तरह सूखे अंजीर के बजाय अगर इसे भिगोकर खाया जाए तो इससे हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह रातभर भिगोए हुए अंजीर का सेवन किया जाए तो दिल की सेहत बेहतर होती है और एसिडिटी, कब्ज, अपच जैसी समस्या भी कोसों दूर होती है।

भीगे हुए अंजीर को खाने के लाभ

Soaked Figs Benefits
Benefits Of Anjeer

वैसे तो अंजीर के कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन पानी में भीगोने के बाद इसके लाभ दोगुना बढ़ जाते हैं। भीगे हुए अंजीर कम फाइबर, सोडियम, शुगर और कार्बोहाइड्रेट की संतुलित मात्रा भरे होते हैं और इनको नियमित रूप से सेवन करने पर कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

कब्ज के लिए फायदेमंद

जो लोग कब्ज से अक्सर परेशान रहते हैं। उनके लिए भीगे हुए अंजीर का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।क्योंकि यह ड्राई फ्रूट घुलनशील और घुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर से भरा होता है और यह मल त्याग में भी सुधार ला सकता है। इसे जो लोग सुबह के वक्त खाते हैं। उनका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज से राहत मिलती है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Heart Health
Soaked Figs Benefitsfor Heart Health

भीगे हुए अंजीर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। साथ ही यह दिल को स्वस्थ भी रखता है। वही शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

शुगर लेवल को कम करने में मददगार

भीगे हुए अंजीर को खाने से शुगर का स्तर कम होता है और अंजीर में भरपूर मात्रा में मौजूद पोटैशियम शरीर में शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके साथ ही अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो शुगर के लेवल को कम करने में सहायता कर सकता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए

 Build Healthy Bones
Build Healthy Bones

सुबह भीगे हुए अंजीर को खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक सहायता करते हैं।

अंजीर भिगोने का तरीका

अंजीर भिगोने के लिए सबसे पहले इसके तीन से चार टुकड़े लेकर एक कटोरे में थोड़ा पानी भरें और इसमें इन टुकड़ों को डालकर रातभर के लिए भीगने के लिए छोड़ दें और सुबह के वक्त पानी निकालने के बाद इन भीगे हुए अंजीर को खाली पेट खा लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ी मात्रा में शहद भी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...