tips to be energetic during navratri fast
tips to be energetic during navratri fast

Overview: नवरात्रि व्रत में एनर्जेटिक रहने के टिप्स

अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान भी एनर्जेटिक बने रहना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को अपनाएं।

Hacks To Be Energetic During Navratri: नवरात्रि के उत्सव पर लोग भक्ति से सराबोर होते हैं और देवी मां की विशेष कृपा पाने के लिए वे व्रत भी रखते हैं। यकीनन उपवास करने से आध्यात्मिक शांति मिलती है, लेकिन साथ ही शरीर में कभी-कभी कमजोरी भी महसूस हो सकती है, खासकर जब आपको पूजा-पाठ के साथ संयम से खाना हो और रोज़मर्रा के काम भी करने हों। व्रत की वजह से अक्सर लोग कमजोरी का अहसास करते हैं। लेकिन वास्तव में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सही खान-पान और कुछ छोटे बदलावों से आप पूरे नौ दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रह सकते हैं।

नवरात्रि व्रत के दौरान आपकी डाइट, लिक्विड इनटेक, वर्कआउट व स्लीप रूटीन आपकी एनर्जी पर असर डाल सकते हैं। ज्यादा खाने या चाय-कॉफी पर निर्भर रहने से उल्टा नुकसान हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप नवरात्रि व्रत के दौरान खुद को एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं-

stay hydrated
stay hydrated

नवरात्रि व्रत में आपको थकान या कमजोरी का अहसास ना हो, इसलिए अपने हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें। व्रत के दिनों में पानी आपका सबसे अच्छा दोस्त है! डिहाइड्रेशन और थकान को दूर रखने के लिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा, आप नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ व हर्बल टी आदि को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। बार-बार चाय या कॉफी पीने से बचें। यह आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है।

नवरात्रि में आपको हाई एनर्जी फूड्स खाने चाहिए। यह आपको अधिक एक्टिव रखते हैं और बेवजह होने वाली थकान को दूर करते हैं। एनर्जी के लिए साबूदाना खा सकते हैं। यह एक एनर्जी बूस्टर है। आप नवरात्रि व्रत में साबूदाना खिचड़ी या खीर खा सकते हैं। इसके अलावा आप उबले हुए शकरकंद को सेंधा नमक के साथ आजमा खाएं। इसके अलावा, नवरात्रि व्रत के दौरान आप मेवे, बीज, फल, पनीर और दही को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दोपहर के नाश्ते के लिए नट्स और एक चुटकी सेंधा नमक के साथ पावर-पैक फ्रूट चाट बनाएं। 

do not skip meal during navratri fast
do not skip meal during navratri fast

अक्सर यह देखने में आता है कि लोग नवरात्रि व्रत के दौरान लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी थकान का अहसास होता है। कभी-कभी आपको सिरदर्द या चक्कर भी आ सकते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि आप दिन में दो बार हैवी मील लेने की जगह, उसे हर 2-3 घंटे में छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। यह आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है और कमज़ोरी को रोकता है। साथ ही, एकदम से हैवी मील लेने से आपको सुस्ती, भारीपन व ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है।

नवरात्रि व्रत में अक्सर लोग कुट्टू के पकौड़े, आलू के चिप्स और सिंघाड़े की पूरियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत ज़्यादा तला हुआ खाना खाने से आपको सुस्त और फूला हुआ महसूस होता है। साथ ही साथ, इससे एसिडिटी और भारीपन की शिकायत हो सकती है। इससे आपको शरीर में एनर्जी की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए, जहां तक संभव हो, आपको फ्राइड फूड से बचना चाहिए। इसके बजाय, आप ग्रिल्ड पनीर टिक्का, उबले हुए शकरकंद या मखाना चाट जैसे बेक किए हुए या हल्के से तले हुए विकल्प चुनें।

नींद की कमी से अक्सर आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं, भले ही आप अच्छा खाते हों। इसलिए, नवरात्रि व्रत के दिनों में भी हर रात कम से कम 7-8 घंटे सोएं। सोने से पहले अपने फ़ोन का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी जगह मेडिटेशन या फिर रीडिंग की आदत डालें। आपको अच्छी नींद आए, इसके लिए आप सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग या डीप ब्रीदिंग करने की कोशिश करें।

tips to be active during navratri fast
tips to be active during navratri fast

अक्सर यह देखने में आता है कि लोग व्रत के दिनों में थोड़ा कम एक्टिव हो जाते हैं। हालांकि, उपवास का मतलब यह नहीं है कि आपको पूरी तरह से चलना बंद कर देना चाहिए। यकीनन आपको खुद पर बहुत ज़्यादा ज़ोर नहीं डालना चाहिए। आप खुद को रिफ्रेश रखने के लिए सुबह या शाम हल्की वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, हल्का योग या स्ट्रेचिंग करें। व्रत के दिनों में आप इंटेंस वर्कआउट से बचें। मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग लेने से आप तरोताज़ा रह सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कमज़ोरी महसूस हो रही है या फिर चक्कर आ रहा है, तो ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। साथ ही, जल्दी से एनर्जी बूस्टिंग स्नैक जैसे केले के साथ दूध या खजूर और बादाम लें।

अक्सर यह देखने में आता है कि लोग व्रत के दिनों में बार-बार चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। चाय-कॉफी पीना पीकर आपको भले ही एनर्जेटिक महसूस हो, लेकिन वास्तव में ये आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट करते हैं। इससे आपको एनर्जी क्रैश की शिकायत हो सकती है। इसलिए, आपको अगर कुछ पीने की इच्छा हो रही हैं तो ऐसे में कैफीन इनटेक कम करके ग्रीन टी, तुलसी टी व नारियल पानी पीएं। आप चाहें तो पीने के लिए नींबू पानी व छाछ जैसे ऑप्शन भी चुन सकते हैं। यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ-साथ एनर्जी भी देते हैं। साथ ही साथ, गर्मी के मौसम में आपके शरीर को ठंडक का अहसास भी होता है।

Subscribe GL

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...