benefits of having sex
benefits of having sex

शारीरिक संबध बनाने के क्या हैं फायदे?

Benefits of Having Sex : सेक्स नाम सुनते ही अक्सर हम शर्मा जाते हैं, लेकिन यह शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। कई एक्सपर्ट के हिसाब से सेक्स करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-

Benefits of Having Sex : शारीरिक संबंध बनाना यानि यौन संबंध न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी कई फायदे प्रदान करता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह खाना हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। उसी तरह सेक्स भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए जरूरी है। इस लेख में हम सेक्स के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अध्ययन पर आधारित कुछ फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सेक्स के क्या फायदे हैं?

Also read: प्रोबायोटिक्स योनि के स्वास्थ्य के लिए क्यों है फायदेमंद?

यौन संबंध बनाने से हृदय स्वस्थ रहता है क्योंकि यह एक प्रकार का व्यायाम है, जो रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से यौन संबंध रखने वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक मजबूत होती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Sex Benefits
Sex Benefits

यौन संबंध के दौरान शरीर में एंडॉर्फिन और ऑक्सिटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करते हैं। यह बेहतर नींद लाने में भी मदद करता है।

यौन गतिविधि के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन माइग्रेन, मासिक धर्म के दर्द और अन्य शारीरिक दर्द को कम कर सकते हैं। इससे दिनभर की थकान को भी कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

यौन संबंध में अंतरंगता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है, जिससे पार्टनर्स के बीच भरोसा और प्यार मजबूत होता है। रिश्ते में जितना जरूरी भानवाओं को समझना जरूरी होता है, उतना ही शारीरिक जरूरतों को समझना भी जरूरी है। इससे कपल्स के बीच एक मजबूती बढ़ती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, सेक्स करने से ऑक्सिटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो ‘बॉन्डिंग हार्मोन’ के रूप में जाना जाता है, जो रिश्तों को और गहरा बनाता है।

Relationship
Relationship

यौन संबंध एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम है, जो कैलोरी बर्न करता है और फिटनेस बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपके शरीर का अतिरिक्त वजन तेजी से कम हो सकता है।

यह महिलाओं में मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में मदद कर सकता है और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन स्तर को संतुलित रखता है। इतना ही नहीं, यौन संबंध से आत्मविश्वास बढ़ता है और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

Hormonal Imbalance
Hormonal Imbalance

अध्ययनों के अनुसार, जो लोग यौन रूप से सक्रिय होते हैं, उनकी उम्र लंबी हो सकती है क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है।

शारीरिक संबंध हमेशा आपसी सहमति और सुरक्षित तरीके से होना चाहिए।
सुरक्षित यौन संबंध के लिए कंडोम का उपयोग करें ताकि यौन संचारित रोगों (STDs) से बचा जा सके।
एक स्वस्थ यौन जीवन के लिए संचार और विश्वास महत्वपूर्ण हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...