Ways to increase physical touch in your marriage
Ways to increase physical touch in your marriage

फर्स्ट टाइम सेक्स करते समय बरते ये सावधानी: First Time Sex Precautions

चलिए जानते हैं कि आपको फर्स्ट टाइम सेक्स करते समय किन बातों का ध्यान रखना है।

First Time Sex Precautions: जो लोग पहली बार सेक्स करने वाले होते हैं वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड और नर्वस होते हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। यदि आप भी पहली बार सेक्स करने वाले हैं तो आपके लिए कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है और कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए। चलिए जानते हैं कि आपको फर्स्ट टाइम सेक्स करते समय किन बातों का ध्यान रखना है।

Also Read: बढ़ते बच्चे और सेक्स एजुकेशन: Sex Education

benefits of having sex

Precautions to having first time sex

सेक्स से पहले दोनों पार्टनर्स के बीच सहमति बहुत जरूरी है। बिना सहमति के किसी भी तरह के शारीरिक संबंध अस्वीकार्य होते हैं। यह सुनिश्चित करें कि दोनों लोग मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं और सेक्स के लिए पूरी तरह से सहमत हैं।

सेक्स से पहले फोरप्ले करें, जो दोनों पार्टनर्स के बीच सहमति और इंटिमेसी बढ़ाता है। यह शरीर को उत्तेजित करता है और शारीरिक संबंध को आरामदायक और सुखद बनाने में मदद करता है। अगर सेक्स से पहले अच्छा पूर्व खेल किया जाए, तो यह दर्द को भी कम कर सकता है और शारीरिक अनुभव को और सुखद बना सकता है।

LAM is More Effective Than Condoms
Protection before sex

सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करना आवश्यक है, ताकि अनचाहे प्रेग्नेंसी से बचा जा सके। कंडोम का सही तरीके से इस्तेमाल करें, और अगर आप कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो अन्य सुरक्षित उपायों जैसे कि गर्भनिरोधक गोलियों लें।

अगर आप पहली बार सेक्‍स कर रहें हैं, तो जितना हो सके उतनी आसान पोजीशन को ट्राय करें। इसके लिए आप मिशनरी या स्पूनिंग जैसे बहुत ही सरल पोजीशन ट्राय कर सकती हैं। इन पोजीशन से महिलाओं का दर्द काफी हद तक कम हो सकता हैं।

सेक्स को लेकर दोनों पार्टनर्स को सहज और आरामदायक महसूस होना चाहिए। तनाव, घबराहट, या डर सेक्स के अनुभव को खराब कर सकते हैं। इसलिए, शारीरिक और मानसिक रूप से आरामदायक स्थिति में होने का ध्यान रखें। सही माहौल और इंटिमेसी बनाने से दोनों लोग अपने अनुभव का पूरा आनंद ले सकते हैं।

Precautions to having first time sex

अगर पहले सेक्स के दौरान कोई दर्द या असुविधा महसूस हो, तो उसे इग्नोर न करें। अगर किसी प्रकार का अत्यधिक दर्द हो, तो तुरंत रुकें और स्थिति को समझें। यह जरूरी है कि पार्टनर्स एक-दूसरे के शारीरिक और मानसिक संकेतों को समझें और संवेदनशीलता दिखाएं।

शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे दोनों पार्टनर्स को यौन संक्रमण यानी की इंफेक्शन से बचने में मदद मिलती है। दोनों को अच्छे से स्नान करना चाहिए और यौन संबंध बनाने से पहले शरीर की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...