A woman in beautiful blue anaarkali suit; A woman in green dress showing her mehendi
Hina Khan Eid look, Gets Rocky Jaiswal’s Name Tattooed In Mehendi

Summary: हिना खान की मेहंदी पर उर्दू में रॉकी जायसवाल का नाम

हिना खान ने इस बार ईद पर रॉयल ब्लू अनारकली और पैरट ग्रीन फ़र्शी सलवार पहना। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मेहंदी की रही, जिसमें उन्होंने अपने पति रॉकी जायसवाल का नाम उर्दू में शामिल किया।

Hina Khan Eid Look 2026: टीवी की अक्षरा यानी हिना खान एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी ईद की तैयारियां, जिनकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। हर साल की तरह इस बार भी हिना का फेस्टिव स्टाइल बेहद खूबसूरत है, लेकिन इस बार का खास इमोशनल टच भी देखने को मिला। इस बार हिना ने अपनी मेहंदी में अपने पति रॉकी जायसवाल का नाम भी लिखवाया है।

हिना खान ने ईद के त्योहार को और यादगार बनाने के लिए अपनी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके ईद स्पेशल लुक की झलक देखने को मिली। ट्रेडिशनल कपड़ों और खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ हिना का अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। ये दो तरह की तस्वीरें हैं, एक में हिना ने रॉयल ब्लू कलर का अनारकली सेट पहना है तो दूसरे में पैरट ग्रीन कलर का फ़र्शी सलवार सूट। 

हिना खान का रॉयल ब्लू अनारकली सूट सेट बेहद प्यारा है, जिस पर डल गोल्ड प्रिंट है। इसके साथ हिना ने बारीक मोतियों वाला कश्मीरी झुमका पहना है, उंगली में एक बड़ी सी अंगूठी खूबसूरत दिख रही है। हाथ में ब्लू और पिंक कलर की चूड़ियां हैं। नाक में नथ पहने हिना का यह लुक बेहद प्यारा है। इसी लुक में वह पैप्स को ईद की मिठाइयां खिलाने पहुंची। 

हिना खान का दूसरा लुक पैरट ग्रीन कलर का है। यह एक फ़र्शी सलवार ड्रेस है, जिसे हिना ने कानपुर स्थित डिजाइनर निग़त अहमद से कस्टमाइज करके बनवाया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा उन्हें चाहिए था। इस पर की गई एम्ब्रॉइडरी बिल्कुल हिना की पसंद की है। इसके साथ डार्क ग्रीन और लाइट ग्रीन कश्मीरी चूड़ियां पहनी हैं। 

A woman showing her mehendi on hand and feet
Hina Khan mehendi on eid

हिना की इन तैयारियों की सबसे खास बात रही उनकी मेहंदी। हिना ने अपनी मेहंदी डिजाइन में एक बेहद प्यारा और निजी टच जोड़ा। उन्होंने अपनी हथेलियों पर उर्दू में अपने और अपने पति रॉकी जायसवाल के नाम के अक्षर शामिल करवाए। यह न केवल उनके प्यार की झलक दिखाता है, बल्कि रिश्ते की गहराई को भी खूबसूरती से बयान करता है। मेहंदी की यह खास डिटेल सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जा रही है। हिना को यह मेहंदी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा ने लगाई है। 

हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इस मेहंदी डिजाइन की झलक शेयर करते हुए लिखा- क्या आपको पसंद आया रॉकी जी? रॉकी जायसवाल भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, मुझे बहुत पसंद आया। 

हिना खान और रॉकी जायसवाल की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात मशहूर टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के सेट पर हुई थी, जहां हिना लीड रोल में थीं और रॉकी लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 4 जून 2025 को शादी की और अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...