high salt intake side effects
high salt intake side effects

Overview:

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण उस पर दबाव ज्यादा पड़ता है। वहीं अगर आप पहले से ही किसी हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं तो यह खतरा और बढ़ जाता है।

Winter Risk for Heart Attack: दिल से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए सर्दियों का मौसम बड़ी मुसीबत बनकर आता है। इस मौसम में हार्ट संबंधी समस्याएं कई गुणा बढ़ जाती हैं। दरअसल, सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण उस पर दबाव ज्यादा पड़ता है। वहीं अगर आप पहले से ही किसी हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं तो यह खतरा और बढ़ जाता है। हालांकि कुछ सावधानियां आपको बचा सकती हैं।  

Winter Risk for Heart Attack-दुनियाभर में हुईं कई स्टडीज बताती हैं कि सर्दियों का मौसम हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक है।
Many studies conducted across the world show that winter season is dangerous for heart patients.

दुनियाभर में हुईं कई स्टडीज बताती हैं कि सर्दियों का मौसम हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार सर्दियों में हार्ट अटैक के मामले 15% तक बढ़ जाते हैं। इस स्टडी में साल 1998 से 2013 के बीच सामने आए हार्ट अटैक के मामलों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं के अनुसार क्रिसमस से पहले दिसंबर में ही हार्ट अटैक में मामलों में 37% का इजाफा हो जाता है। वहीं  पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया कि सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा 31% तक बढ़ जाता है। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से कोई हार्ट संबंधी परेशानी नहीं है।  

दुनियाभर में हर साल करीब दो करोड़ लोगों की मौत हार्ट से संबंधित बीमारियों के कारण होती है। वहीं सर्दियों में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और ऑक्सीजन पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है। इसी के साथ सर्दियों में धमनियां सिकुड़ने लगती हैं, जिसके कारण रक्त संचार बाधित या धीमा होने लगता है। हार्ट को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। ऐस में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है। इसी के साथ ठंड के कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों बढ़ते हैं। दिल पर इसका विपरीत असर पड़ता है। इस मौसम में हाइपोथर्मिया और एनजाइना पेक्टोरिस का खतरा भी बढ़ जाता है।  

दरअसल, सर्दी के मौसम में की गई कई गलतियां हार्ट अटैक जैसे खतरों को बढ़ा देती हैं। अगर आप एक हार्ट पेशेंट हैं तो ज्यादा ठंड में आउटडोर एक्टिविटीज न करें। हमेशा गर्म कपड़े पहनें, जिससे शरीर गर्म रहे और हार्ट पर दबाव कम पड़े। पर्याप्त पानी पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही मीठा और तला पका खाना कम खाएं। क्योंकि डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है। अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करें। सिगरेट और शराब से दूर रहें। पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है।  

दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपना सकते हैं। अपनी डेली डाइट में संतरा, सेब, केला और गाजर को शामिल करें। बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज आदि खाना भी फायदेमंद होगा। ये सभी आपके दिल को हेल्दी रखेंगे। मोरिंगा, आंवला, एलोवेरा, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, लहसुन का नियमित सेवन भी लाभकारी रहेगा।

दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप तनाव को खुद से दूर रखें। स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूर करें। योग और प्राणायाम को अपनाएं, इससे दिल दुरुस्त रहेगा। अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं। इसी के साथ मेडिटेशन करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। हल्का व्यायाम करें, जिससे शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...