जल्दी पतला होने के चक्कर में बिना सोचे समझे न खाएं चिया सीड, बन सकते हैं चिंता के कारण: Chia Seeds for Weight Loss
Chia Seeds for Weight Loss

Overview:

चिया सीड्स एक सुपरफूड है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। वजन कम करने से लेकर दिल को सेहतमंद रखने तक चिया सीड्स के गुणों की एक लंबी लिस्ट है। यही कारण है कि लोग फिट रहने के लिए इसका सेवन करते हैं। लेकिन यहां आपको संभलने की भी जरूरत है।

Chia Seeds for Weight Loss: सोशल मीडिया के इस दौर में जैसे ही कोई वीडियो या रील ट्रेंड में आती है, वैसे ही पूरा इंटरनेट उसी कंटेंट से भर जाता है। ऐसा ही एक हॉट टॉपिक है ‘चिया सीड्स’। जी हां, चिया सीड्स एक सुपरफूड है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। वजन कम करने से लेकर दिल को सेहतमंद रखने तक चिया सीड्स के गुणों की एक लंबी लिस्ट है। यही कारण है कि लोग फिट रहने के लिए इसका सेवन करते हैं। लेकिन यहां आपको संभलने की भी जरूरत है। क्योंकि चिया सीड का बिना सोचे समझे किया गया सेवन आपको बीमार भी कर सकता है। गलत तरीके से इन बीजों को ज्यादा खाने के कई नुकसान हैं। अगर आप भी चिया सीड्स के इन साइड इफेक्ट्स से अनजान हैं तो आइए आज इनके बारे में जानते हैं।

Chia Seeds for Weight Loss-यह बात एकदम सही है कि चिया सीड गुणों का भंडार हैं।
It is absolutely true that chia seeds are a storehouse of properties.

यह बात एकदम सही है कि चिया सीड गुणों का भंडार हैं। इन छोटे-छोटे बीजों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में वेट लॉस के साथ ही यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, दिल को स्वस्थ रखने और हड्डियों को सेहतमंद रखने में मददगार होते हैं। ये बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इन ​बीजों को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाना एक अच्छा विकल्प है, लेकिन इससे पहले आपको इनसे जुड़ी सभी बातों पर गौर कर लेना चाहिए।  

चिया सीड हेल्दी हैं, लेकिन इनका असर तब ही होगा, जब आप सही तरीके से ​इनका सेवन करेंगे। कभी भी सूखे चिया सीड को निगलने की गलती न करें। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। यह आपकी ग्रासनली को ब्लॉक कर सकते हैं। क्योंकि इन्हें बहुत ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप इन्हें सूख निगल लेते हैं तो यह ग्रासनली में जाकर जेल का रूप ले लेता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए हमेशा बहुत सारे पानी में भिगोकर ही इन्हें खाएं।

ब्लड शुगर हाई होना जितनी बड़ी समस्या है। उतनी ही खतरनाक स्थिति है ब्लड शुगर लो होना। चिया सीड इसका कारण बन सकते हैं। अगर आप अत्यधिक मात्रा में इन बीजों का सेवन करते हैं तो ये आपकी ब्लड शुगर को एकदम से कम कर सकते हैं, जो आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है।

सीमित मात्रा में खाए गए चिया सीड आपके पाचन तंत्र को सुधारते हैं। लेकिन इनके ज्यादा सेवन से आपके पाचन का पूरा तंत्र गड़बड़ा सकता है। सूखे चिया सीड खाने से या ज्यादा मात्रा में इन्हें खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन बीजों को हमेशा ढेर सारे पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए। अगर आप सूखे चिया सीड खा रहे हैं तो उसके बाद आपको बहुत ज्यादा पानी पीना चाहिए। नहीं तो आपको पेट दर्द, गैस और कई बार दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

चिया सीड बहुत हेल्दी हैं लेकिन इनका सही तरीके से और सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार ये बीज अपनी मात्रा से करीब 27 गुणा ज्यादा पानी सोख सकते हैं। इसलिए इन्हें हमेशा बहुत ज्यादा पानी में भिगोना चाहिए। वहीं पतला होने के चक्कर में ज्यादा चिया सीड्स खाना भी ​नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप प्रतिदिन 15 से 28 ग्राम या एक या दो टीस्पून से ज्यादा चिया सीड का सेवन न करें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...