Top 10 Geyser : सर्दियों के मौसम में घर के बाथरूम और किचन में गीजर का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। अगर आपने अभी तक गीजर नहीं खरीदा है या नया गीजर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक अच्छा गीजर चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गृहलक्ष्मी लेकर आया है गीजर की टॉप 10 सीरीज, जिसमें हमने चुने हैं आपके लिए टॉप 10 गीजर। गृहलक्ष्मी की ये टॉप 10 सीरीज रिसर्च आधारित होती हैं जिसमें हमारी टीम करती है अलग-अलग प्रोडक्ट के ब्रांड्स की रेटिंग, जिससे आप चुन सकें एक बेहतर प्रोडक्ट। चलिए डालते हैं गीजर की टॉप 10 लिस्ट पर एक नजर।
Also read: गृहलक्ष्मी टॉप 10 इलेक्ट्रिक केटल: Top 10 Electric Kettles
उषा

छोटे घर और छोटे परिवार के लिए ये गीजर उपयुक्त है। इसका वाटर टैंक 6 लीटर का है और इसकी वॉट क्षमता 2500 है। जंग लगने से बचाने के लिए इसके टैंक पर हेवी ड्यूटी मैग्नीशियम एनोड रॉड और ब्लू सैफायर इनेमल कोटिंग है। इसके मॉडल 46875100659N की कीमत 10,495 रुपये है।
वी-गार्ड

पॉवरफुल इंस्टेंट हीटिंग वाले इस गीजर का वार्टर टैंक 5 लीटर का है। इसकी वॉट क्षमता 3000 है। ये टैंक हाई ग्रेड 304 स्टेनलेस स्टील से बना है जो इसको जंग लगने से बचाता है। इसमें प्रेशर रिलीज वाल्व और 55 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा टेम्परेचर होने के बाद ऑटो पावर कट हो जाता है, जो इसे सुरक्षित बनाता है। इसके मॉडल Zio की कीमत 6,300 रुपये है।
एक्टिवा

3000 वॉट वाले इस गीजर का वाटर टैंक 10 लीटर का है। इसमें आटोमेटिक थर्मोस्टेट, आटोमेटिक थर्मल कटआउट, प्रेशर रिलीज वाल्व और फ्यूजिबल प्लग है जो इसको सुरक्षित बनाते हैं। इसमें ज्वाइंटलेस स्टेनलेस स्टील टैंक के साथ हाई ग्रेड 304L स्टेनलेस स्टील टैंक है जो रिसाव की संभावना को कम करता है। इसके मॉडल ACTIVA_AMAZON_10L की कीमत 6,490 रुपये है।
ओरिएंट

इस गीजर का स्टेनलेस-स्टील वाटर टैंक 5.9 लीटर का है और इसकी वॉट क्षमता 3000 है। इसकी पॉलिमर बॉडी सेफ्टी और शॉक-प्रूफ और जंग प्रतिरोधी है। ये इंस्टेंट वॉटर हीटर एक प्रेशर रिलीज वाल्व और एंटी-साइफन होल के साथ आता है। इसके मॉडल IWAI59VPS6M3-WW की कीमत 7,990 रुपये है।
रेकोल्ड

3 लीटर के वाटर टैंक वाले इस गीजर की वॉट क्षमता 3000 है। स्टेम-टाइप थर्मोस्टेट और कटआउट सुविधा इस वॉटर हीटर के लिए आटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। एंटी-साइफ़ोनिंग सिस्टम पानी को कंटेनर में वापस बहने से रोकता है। इसके मॉडल 3803260 की कीमत 4,849 रुपये है।
एओ स्मिथ

3 लीटर के वाटर टैंक वाले इस गीजर की वॉट क्षमता 3000 है। इसका एनोड रॉड सामान्य मैग्नीशियम रॉड की तुलना में 2 ज्यादा चलता है। इसका वाटर टैंक ब्लू डायमंड ग्लास से बना हुआ है। इसके मॉडल EWS-3_3K की कीमत 5,200 रुपये है।
लॉन्गवे

10 लीटर वाटर टैंक वाला ये इलेक्ट्रिक गीज़र मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम और एंटी-रस्ट कोटिंग के साथ आता है। इसकी वॉट क्षमता 2000 है। इसके स्टेनलेस स्टील टैंक में विशेष जंग-रोधी कोटिंग है। इसके मॉडल Superb-P1 की कीमत 6,659 रुपये है।
क्रॉम्पटन

इस गीजर का वाटर टैंक 3 लीटर का है। थर्मोप्लास्टिक इंजीनियरिंग के चलते इसकी बाहरी बॉडी जंग रोधी है। इसका वाटर टैंक 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है। 33% तेज हीटिंग के लिए 3000-वाट कॉपर हीटिंग एलिमेंट है। इसमें चार लेवल की सुरक्षा (थर्मोस्टेट, आटोमेटिक थर्मल कट-आउट, प्रेशर रिलीज वाल्व और एक फ्यूज़िबल प्लग) है। इसके मॉडल AIWH-3INTBLISWHITE की कीमत 4,400 रुपये है।
बजाज

ये बाथरूम और किचन के लिए 3 लीटर का इंस्टेंट वॉटर गीजर है जिसकी वॉट क्षमता 3000 है। इसमें हाई ग्रेड एसएस टैंक और कॉपर हीटिंग एलिमेंट है। ये फायर रिटार्डेंट केबल और नियॉन हीटिंग इंडिकेटर के साथ आता है। इसके मॉडल 150875 की कीमत 5,890 रुपये है।
हैवेल्स

3 लीटर वाले इस गीजर की वॉट क्षमता 3000 है। ये जल्दी पानी को गर्म करता है। इसका इनर टैंक 304 ग्रेड का स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है और बाहरी बॉडी शॉक प्रूफ है, जो इसको एक सुरक्षित गीजर बनाती है। इसके मॉडल Instanio की कीमत 5,870 रुपये है।
