गीजर और हीटर को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी : Cleaning tips
अगर आप गीजर और रूम हीटर को लंबे समय बाद यूज में लाने से पहले साफ करने की योजना बना रही हैं, तो हम यहां आपके लिए कुछ आसान टिप्स और हैक्स लेकर आए हैं।
Geyser and Heater Cleaning Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गीजर और हीटर का घर में रोजाना यूज होने लगता है। लगातार यूज होने के कारण इनमें धूल, जंग और गंदगी जमा हो सकता है, जिससे इनकी काम करने की कैपेसिटी में इफ़ेक्ट पड़ता है और इतना ही नहीं इससे बिजली अधिक लगने लगती है।
अगर आप गीजर और रूम हीटर को लंबे समय बाद यूज में लाने से पहले साफ करने की योजना बना रही हैं, तो हम यहां आपके लिए कुछ आसान टिप्स और हैक्स लेकर आए हैं। इनकी हेल्प से आप इन डिवाइस को बिना किसी झंझट के आसानी से साफ कर सकती हैं।
Also read: फ्रिज डोर के रबड़ पर जम गई है गंदगी, तो ऐसे करें साफ
रूम हीटर की सफाई कैसे करें?
सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। लंबे समय तक सफाई न होने के कारण हीटर के अंदर धूल जमा हो जाती है, जो हीटिंग एलिमेंट्स पर परत बना देती है। इससे न केवल हीटर की काम करने की कैपेसिटी कम होती है बल्कि ओवरहीटिंग की समस्या भी हो सकती है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय पर सफाई करना बहुत जरुरी है।
रूम हीटर की सफाई के आसान तरीके :

सबसे पहले हीटर को खोलें और उसको ठीक से चेक करें।
हीटर के ऊपर लगे ग्रिल या ढक्कन को ध्यान से हटाएं।
हीटर के अंदर और बाहर जमा धूल को साफ करने के लिए नरम ब्रश का यूज करें।
यदि हीटिंग एलिमेंट्स पर धूल की मोटी परत हो, तो इसे भी नरम ब्रश से सही तरीके से हटाएं।
एक हल्के गीले कपड़े से कंट्रोल पैनल को साफ़ करें।
सफाई के बाद हीटर को पूरी तरह सूखने दें।
- अंत में ग्रिल या ढक्कन को वापस सही तरीके से लगा दें।
इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर आप अपने रूम हीटर को लंबे समय तक सेफ और सही ढंग से यूज कर सकते हैं।
इस तरह करें गीजर की सफाई

गीजर की सफाई करना बेहद जरूरी है, ताकि वह बेहतर तरीके से काम कर सके और उसकी उम्र लंबी हो। इसे साफ करने के लिए आप कुछ खास बातों का ध्यान रख सकते हैं
गीजर के ऊपर लगे ढक्कन को सेफ्टी से खोलें और अंदर जमा गंदगी को हटा दें।
हीटिंग एलिमेंट पर जमी कैल्शियम की परत को हटाने के लिए सिरका या किसी क्लीनिंग एजेंट का उपयोग करें।
इसे धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें।
गीजर के अंदरूनी हिस्से को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।सफाई के बाद गीजर को पूरी तरह से सूखने दें।
- गीजर के ढक्कन को सही तरीके से वापस लगाएं।
वाटर रॉड की सफाई कैसे करें?

सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए वाटर रॉड का उपयोग बहुत सामान्य है। इसकी कार्यक्षमता बनाए रखने और इसे सेफ तरीके से यूज करने के लिए नियमित सफाई करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि इसको साफ करने का सही तरीका –
वाटर रॉड को गीले या सूखे साफ कपड़े की मदद से गंदगी हटाकर साफ करें।
एक कंटेनर में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर घोल तैयार करें।
रॉड को इस घोल में कुछ घंटों के लिए डुबो दें।
ध्यान रखें कि रॉड का प्लग पानी से दूर रहे।
पुराने टूथब्रश का उपयोग करके रॉड को रगड़ें और जमा गंदगी या कैल्शियम के अवशेष हटाएं।
रॉड को अच्छे से पानी से धोने के बाद धूप में पूरी तरह सूखा लें।
- इस प्रक्रिया को अपनाने से आपकी वाटर रॉड साफ, सेफ और लंबे समय तक यूज करने के लिए तैयार हो जाएगी।
तो इन कुछ टिप्स को अपना कर आप सर्दी आने से पहले गीजर और हीटर को साफ कर सकते हैं।
