Affordable Water Geyser: सर्दियों में आप अपने बाथरूम का गीजर बदलना चाहते हैं तो इन 10 वॉटर गीजर पर एक नजर डाल सकते हैं। यह पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ बिजली की भी बचत करते हैं।
हायर ब्लैकवोल्ट इंस्टेंट वॉटर हीटर
इस गीजर में लगा ३द्मङ्ख का कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को बेहद तेजी से गर्म करता है, जिससे आपको ठंड में इंतजार नहीं करना पड़ता। इसका 6.5 बार प्रेशर हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए भी उपयुक्त है, यानी ऊंची मंजिल पर रहने वालों के लिए भी परफेक्ट। सिर्फ परफॉर्मंेस ही नहीं, इसकी स्टाइलिश ब्लैक फिनिश आपके किचन या बाथरूम को देता है एक मॉडर्न टच। साथ ही, 5 साल की टैंक वारंटी और मजबूत सुरक्षा फीचर्स इसे एक भरोसेमंद चुनाव बनाते हैं। छोटे परिवारों या तेज पानी की जरूरतों के लिए यह इंस्टेंट गीजर एकदम सटीक है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 2799 रुपये है।
लॉन्गवे सुपर्ब 25 लीटर स्टोरेज वॉटर गीजर
इस गीजर की 25 लीटर की बड़ी क्षमता इसे बड़े परिवारों के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है। इसका स्टेनलेस स्टील टैंक न सिर्फ मजबूती देता है, बल्कि इसमें लगी एंटी रस्ट कोटिंग इसे लंबे समय तक नया बनाए रखती है। इसमें मौजूद मल्टी सेफ्टी फीचर्स जैसे ओवरहीट प्रोटेक्शन और प्रेशर कंट्रोल, इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं, खासकर तब जब घर में बच्चे और बुजुर्ग हों। इसकी 5 स्टार BEE एनर्जी रेटिंग बिजली की बचत में भी मदद करती है। आइवरी फिनिश के साथ यह गीजर न सिर्फ परफॉरमेंस में शानदार है, बल्कि बाथरूम की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। डिस्काउंट के बाद आप इसे 3649 रुपये में खरीद सकते हैं।

क्रॉम्पटन अर्नो नियो 15 लीटर 5 स्टार रेटेड स्टोरेज गीजर
इस गीजर की सबसे बड़ी खासियत है इसका एडवांस्ड 3 लेवल सेफ्टी सिस्टम, जो ओवरहीटिंग, प्रेशर और इलेक्ट्रिक लीकेज से पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, इसका 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसे बिजली की बचत के लिहाज से भी स्मार्ट बनाती है। यही वजह है कि इसे नैशनल एनर्जी कान्सर्वैशन अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। यह गीजर मध्यम आकार के परिवारों के लिए एकदम उपयुक्त है। इसकी इनर टैंक पर लंबी वारंटी, स्टाइलिश डिजाइन और तेज हीटिंग
तकनीक इसे हर रसोई या बाथरूम की पहली पसंद बना देती है। इसकी कीमत 5499 रुपये है।
बजाज शील्ड सीरीज नई शक्ति 15 लीटर स्टोरेज वॉल माउंट वॉटर गीजर
इस गीजर में मौजूद चाइल्ड सेफ्टी मोड इसे बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाता है, जबकि 5
स्टार रेटिंग इसे बिजली की खपत के मामले में किफायती बनाती है।
यह गीजर ऊंची बिल्डिंग्स के लिए डिजाइन किया गया है। 10 साल की टैंक वारंटी, 6 साल की हीटिंग एलिमेंट वारंटी, और 4 साल का प्रोडक्ट कवर इसे एक लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट बनाता है। इसे 6299 रुपये में लिया जा सकता है।
हैवेल्स इंस्टानियो 3 लीटर इंस्टेंट वॉटर गीजर
इस इंस्टेंट गीजर की खासियत है इसका टेम्परेचर सेंसिंग एलईडी इंडिकेटर, जो पानी के गर्म होने पर रंग बदलकर संकेत देता है। इसकी रस्ट और शॉक प्रूफ बॉडी और आईएसआई सर्टिफिकेशन इसे हर तरह से सुरक्षित और टिकाऊ बनाते हैं।
यह गीजर खासतौर पर हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए उपयुक्त है। इसके 5 साल की इनर टैंक वारंटी के साथ हैवेल्स भरोसा भी देता है। डिस्काउंट के बाद आप इसे 3250 रुपये में खरीद सकते हैं।

अमेरिकन माइक्रोनिक हॉरिजॉन्टल वॉटर हीटर
इस गीजर की 25 लीटर की क्षमता बड़े परिवारों के लिए एकदम परफेक्ट है। इसका टाइटेनियम ग्लास लाइन्ड सीमलेस स्टील टैंक न केवल जंगरोधी है, बल्कि लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मंेस का भरोसा भी देता है। साथ ही, इसमें लगा मैग्नीशियम एनोड टैंक को अतिरिक्त सुरक्षा देता है, खासकर हार्ड वॉटर के असर से। इसका 8 बार प्रेशर रेटिंग इसे हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए उपयुक्त बनाता है, और वेरीएबल टेम्परेचर कंट्रोल फीचर से आप पानी की गर्मी अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकती हैं। इस गीजर को डिस्काउंट के बाद 8050 रुपये में लिया जा सकता है।
मॉर्फी रिचर्ड्स लावो ईएम स्टोरेज 15 लीटर वर्टीकल 5 स्टार वॉटर हीटर
यह वॉटर हीटर न केवल तेज और सुरक्षित है, बल्कि अपने सिल्वर फिनिश और आधुनिक डिजाइन के कारण आपके बाथरूम को भी प्रीमियम लुक देता है। इस गीजर की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसे बिजली की खपत में बेहद कुशल बनाती है, जिससे आपकी जेब पर भी हल्का असर पड़ता है। इसकी 15 लीटर की क्षमता छोटे से लेकर बड़े परिवारों तक के लिए पर्याप्त है। इसमें लगा एडवांस सेफ्टी सिस्टम ओवरहीटिंग और प्रेशर से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित बनता है। साथ ही इसकी वॢटकल माउंटिंग डिजाइन से यह आसानी से किसी भी बाथरूम में फिट हो जाता है। इसे आप डिस्काउंट के बाद 8300 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।

पॉलीकैब सेलेस्टिया प्राइम 5 स्टार 15 लीटर वॉटर गीजर
इस गीजर में दिया गया टेम्परेचर कंट्रोल नॉब आपको पानी की गर्मी अपने हिसाब से सेट करने की सुविधा देता है। इसकी फास्टर हीटिंग तकनीक आपको ठंड में इंतजार नहीं कराती। साथ ही, इसकी शॉक रेजिस्टेंट बॉडी इसे हर उम्र के उपयोगकर्ता के लिए सुरक्षित बनाती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की बचत सुनिश्चित करती है, और 5 साल की टैंक वारंटी आपको लंबे समय तक बेफिक्र रखती है। इसे आप डिस्काउंट के बाद 5499 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।
उषा एक्वाजेनी 6 लीटर 2500 वाट 5 स्टार स्टोरेज वॉटर हीटर
यह गीजर खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाया गया है जो क्वालिटी और सुविधाजनक इंस्टॉलेशन दोनों चाहते हैं। इस गीजर की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की बचत सुनिश्चित करती है, वहीं आकर्षक आइवरी वाइन रंग इसे आपके बाथरूम की शोभा बना देता है। इसकी 6 लीटर की क्षमता छोटे से मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त है और इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है। डिस्काउंट के बाद आप इसे 7309 रुपये में खरीद सकते हैं।

वीनस ऑड्रा 15 लीटर स्टोरेज वॉटर हीटर
इस गीजर की खासियत है इसका पोरसलीन एनामेल्ड टैंक, जो हार्ड वाटर से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देता है। यानी अगर आपके घर में कठोर पानी आता है, तब भी ये गीजर लंबे समय तक साथ निभाएगा। इसकी 8 बार प्रेशर रेटिंग हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए आदर्श है। 15 लीटर की क्षमता, मध्यम से बड़े परिवारों के लिए एकदम सही है। साथ ही, 5 स्टार क्लब रेटिंग बिजली की बचत भी सुनिश्चित करती है। कंपनी द्वारा दी जा रही 7 साल की इनर टैंक गारंटी इसे और भी भरोसेमंद बनाती है। इसे आप डिस्काउंट के बाद 6599 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।
