Overview:
अपने पूरे घर को तो हर कोई सजाता है, लेकिन बाथरूम का स्पेशल इंटीरियर आपको दूसरों से एक कदम आगे रखता है। बाथरूम इंटीरियर में टाइल्स के साथ ही मिरर का भी अहम रोल होता है।
Bathroom Mirror Design: बाथरूम आपके घर का वो हिस्सा होता है, जो काफी कुछ बयान करता है। अपने पूरे घर को तो हर कोई सजाता है, लेकिन बाथरूम का स्पेशल इंटीरियर आपको दूसरों से एक कदम आगे रखता है। बाथरूम इंटीरियर में टाइल्स के साथ ही मिरर का भी अहम रोल होता है। सही स्टाइल, शेप और ट्रेंड के साथ लगाया गया मिरर आपके बाथरूम को लग्जरी 5 स्टार होटल वाला फील दे सकता है।
मार्बल कैबिनेट्स से मैजिक
अक्सर घरों में मिरर के बीचे कैबिनेट या वैनिटी बनवाएं जाते हैं। यह स्पेस स्टोरेज के काम में ली जाती है। लेकिन अगर आप इस ओल्ड फैशन पैटर्न से बोर हो गए हैं तो मार्बल इफेक्ट कैबिनेट्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप बाथरूम मिरर को भी इसी के साथ कस्टम करवाएं। ऐसे कैबिनेट के साथ सिंपल रेक्टेंगुलर मिरर लगाएं। यह कस्टम वैनिटी और मिरर आपके बाथरूम के इंटीरियर में जादू कर सकते हैं। रेक्टेंगुलर मिरर से बाथरूम बड़ा नजर आता है।
गोल्ड की फील देगा ब्रास
बजट में अगर बाथरूम को रॉयल लुक देने की प्लानिंग है तो ब्रास मिरर आपकी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह बाथरूम को गोल्डन रॉयल टच देगा। इसके साथ डार्क कलर के टाइल्स या वॉलपेपर लगाकर आप अपने बाथरूम के लुक को पूरी तरह से बदल सकते हैं। यह बाथरूम में विंटेज फील भी जोड़ सकता है। बाथरूम के साथ आप घर के पाउडर रूम में भी इस इंटीरियर को ट्राई कर सकते हैं।
छोड़ दें शेप की चिंता
बाथरूम के इंटीरियर को सबसे अलग बनाना चाहते हैं तो मिरर शेप यानी आकार की चिंता छोड़ दें। अपने बाथरूम को किसी कैनवास के स्टाइल में सजाएं, जिसमें आप अपनी पसंद की शेप चुनें। या फिर दो ये ज्यादा शेप्स को मिलाकर यूज करें। मिरर की शेप बाथरूम के आकार के अनुसार चुनें। थोड़ी सी लाइट का उपयोग करें और अपने बाथरूम का पूरा लुक आप बदल सकते हैं।
विंटेज एलिगेंस से मिलेगा ग्रेस
बाथरूम ऐसा होना चाहिए, जिसे देखकर सभी इंप्रेस हो जाएं। ऐसे में विंटेज मिरर से बेहतर और क्या हो सकता है। आपके बाथरूम के टाइल्स चाहे डार्क हों या लाइट, ये मिरर हमेशा ही अच्छा लगेगा। यहां भी मिरर की शेप और साइज आप अपने बाथरूम की साइज के अनुसार ही पसंद करें। हालांकि बड़े मिरर ज्यादा अच्छा लुक देते हैं।
सिंपल लेकिन स्टाइलिश
बाथरूम में समझदारी से लगाया कि मिरर उसका पूरा लुक और फील दोनों बदल सकता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि आप हमेशा कुछ फैंसी या स्टाइलिश ही करें। आप बाथरूम में सिंपल ‘डी’ शेप का मिरर लगाकर कुछ नया कर सकते हैं। इसके पीछे एलईडी लाइट्स लगवाएं। साथ में एक स्टाइलिश कैबिनेट बनाएं। यकीन मानिए इस स्टाइल से आपका बाथरूम किसी होटल के रेस्ट रूम सा नजर आएगा।
मल्टीपल मिरर पैटर्न
बाथरूम अगर छोटा है और आप उसे बड़ा लुक देना चाहते हैं तो मल्टीपल मिरर पैटर्न को अपना सकते हैं। इसमें एक साथ दो या इससे ज्यादा मिरर लगाए जाते हैं। जिसके कारण बाथरूम बड़ा नजर आता है। साथ ही साथ यह पैटर्न काफी स्टाइलिश और मॉर्डन लुक आपके बाथरूम को देगा।
