Vitamin B12 Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने खान पान पर पूरी तरह ध्यान दें। क्योंकि जरा सी लापरवाही हमारे लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। शरीर के लिए सभी मिनरल्स और विटामिन्स की जरूरत होती है। यदि आप विटामिन में बी 12 की बात करें तो यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक है यदि इसे आप पर्याप्त मात्रा में नहीं लेते है। तो आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। यहां तक की आपको बाल टूटने की समस्या भी इसे जूड़ी हो सकती है। शरीर में बेहद सुस्ती महसूस होती है ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर में से बी 12 की मात्रा को कम नहीं होने दें। आईए किन खाद्य पदार्थों में आप इसे डेली प्राप्त कर सकते है।
Also read: विटामिन डी युक्त भोजन का सेवन करने से नहीं होगी थायराइड की समस्या: Vitamin D Rich Food
डेयरी प्रोडक्ट को जरूर लें

कई लोगों में देखा जाता है वह सोचते है कि डेली प्रोडक्ट सिर्फ आपका वेट ही बढ़ाते है। लेकिन इनके और भी फायदे है इन्हे खाने से आपके शरीर में विटामिनस की कमी भी पूरी होती है। और अगर आप इन्हे रोज लेते है। तो बी 12 की मात्रा में भी कमी नहीं आती है। डेली प्रोडक्ट में आप पनीर,दूध,दही आदि ले सकते है। इन्हे अलग अलग तरह से बना कर भी अपने खाद्य पदार्थ में शामिल कर सकते है।
सोयाबीन
क्या आपको पता है कि सोयाबीन स्वास्थ्य की दृष्टि से कितना अधिक फायदेमंद होता है। यदि आप सोयाबीन रोज खाते है। तो आप जल्दी से बीमार नहीं पडते है। और शाकाहारियों के लिए तो ये काफी फायदेमंद है क्योंकि इससे आपको शरीर की जरूरत के हिसाब से सारे विटामिन्स मिल जाते है। यहां तक की यदि आपमे भी बी 12 की कमी है तो यह आपमे उसकी कमी को भी पूरा कर देता है। इसलिए आप रोजमर्रा में सोयाबीन को जरूर इस्तेमाल करे। इसको आप अलग अलग तरह से बना कर खा सकते है।
फल और सब्जियां
यदि फल और सब्जियां की बात की जाए तो यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। और सब्जी हम कच्ची खा पाते है। उसके फायदे हमें ज्यादा मिल पाते है। सब्जी में पालक,चुकंदर,आलू,मशरूम और फलों में सेब और केले में बी 12 होता है। इन फल और सब्जियों को अपने खाद्य पदार्थ में शामिल करने के साथ आपको और भी सभी तरह की फल और सब्जियां खानी चाहिए। जिससे आपके शरीर में किसी भी तरह की कमी न हो। और आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी तरह से कार्य करें। जिससे आप बार बार बीमार नहीं पड़ते है।
मेवे
अक्सर लोग मेवों को खाने से बचते है लेकिन उन्हे भी आपको अपनी डेली डाइट में शामिल करना होगा। क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। मेवो में अंजीर,खजूर,बादाम,काजू आदि सभी में ज्यादातर बी 12 पाया जाता है जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। साथ ही आपको सीडस या बीज भी खाने चाहिए। क्योंकि इनमे भी बी 12 पाया जाता है। और ये भी सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है।
