किन्हें होता है बी 12 कम होने का सबसे ज्यादा खतरा?: Vitamin B12 Deficiency
Deficiency of Vitamin B12

Vitamin B12 Deficiency: अक्सर कमजोरी महसूस होना या कोई भी काम करने से पहले ही शरीर में दर्द शुरू हो जाना, ये सब विटामिन बी 12 की कमी की वजह झेलना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा महिलाओं को इस समस्या का शिकार होना पड़ता है। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है। यह समस्या ज्यादातर वेजिटेरियन लोगों को घेरती है। शरीर में विटामिन बी 12 मसल्स से लेकर मेंटल हेल्थ और एनर्जी को बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। विटामिन बी 12 की कमी के चलते शुरूआती लक्षणों को पहचानकर, उसका इलाज करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

क्यों जरूरी है विटामिन बी 12?

Vitamin B12 Deficiency
VITAMIN B12

विटामिन बी 12 एक जरूरी विटामिन है, जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। लेकिन यह अपने आप नहीं बन सकता। इसलिए इसे अपनी डाइट के जरिये प्राप्त किया जा सकता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बी 12 डीएनए बनाने के लिए बेहद जरूरी है, और रेड ब्लड सेल्स को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं हिमोग्लोबिन शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन का संचार करता है। अगर शरीर में विटमिन बी 12 की कमी हो जाए तो इससे एनीमिया तक हो सकता है।

किन्हें विटामिन बी 12 की कमी का है खतरा?

• उम्र दराज लोगों को।
• शराब के लती लोगों को।
• प्योर वेजिटेरियन डाइट लेने वालों को।
• ऑटोम्यून्यून बीमारी से पीड़ित या एनीमिया और स्जोग्रेन सिंड्रोम के मरीजों को।
अगर आपको बी 12 की कमी महसूस होती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की राय लेनी जरूरी है। बी 12 की कमी को नजरंदाज बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक शरीर में विटामिन बी 12 कमी रहती है तो, हेल्थ से जुड़ी कई खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं।

बी 12 की कमी के शुरूआती लक्षण

विटामिन बी 12 की कमी से जुड़े संकेतों की पहचान करने से आप अपने शरीर की बी 12 की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। हालांकि बी 12 की हल्की कमी का कोई लक्षण नजर नहीं आ सकता, लेकिन इसके आम शुरूआती लक्षणों को जान लेना चाहिए।
• कमजोरी और थकान।
• भूख ना लगना।
• अजीब तरीके से वजन में कमी होना।
• दस्त, उल्टी और मतली होना।
• मुंह के साथ साथ जीभ में दर्द होना।
• पीलिया होना।
• डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन।

लंबे समय तक विटामिन बी 12 की कमी से हाथों और पैरों में झुनझुनी और सुन्नता, आंखों की रौशनी में कमी और कमजोर याददाश्त जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

बी 12 की कमी पूरा करेंगे ये फूड्स

Cobalamin (Vitamin B12)
Cobalamin (Vitamin B12)

नॉनवेज, मछली, पोल्ट्री, अंडे और फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स नेचरल तरीके से विटामिन बी 12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

बी 12 का कोई भी वनस्पति स्रोत नहीं है। इसलिए वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करने वालों को विटामिन बी 12 भरपूर फूड्स को खाने की जरूरत होती है। जो लोग डाइट के जरिये अपनी बी 12 की जरूरतों को पूरा नहीं पाते, उन्हें हेल्थ एक्सपर्ट्स नियमित रूप से बी 12 की दवाएं लेने की सलाह देते हैं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...