कोलाजन बढ़ाने के लिए नहीं पड़ेगी सर्जरी की जरूरत, बस ये घरेलू ड्रिंक ही है काफी: Drinks for Collagen
Drinks for Collagen Credit: Istock

Drinks for Collagen: आपने कई बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस को देखा होगा जिन्‍होंने बॉलीवुड में सांवली हिरोइन के रूप में एंट्री ली थी लेकिन अब वह अचानक से गोरी और खूबसूरत नजर आने लगी हैं। इन एक्‍ट्रेसेस में सबसे ऊपर नाम है काजोल और सुषमिता सेन का। जी हां, इन दोनों ही एक्‍ट्रेसेस ने विदेश जाकर कोलाजन सर्जरी कराई है जिससे इनके शरीर का रंग पहले से कहीं अधिक गोरा और साफ हो गया है। कोलाजन एक महत्‍वपूर्ण प्रोटीन है जो स्किन को हेल्‍दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। कोलाजन फाइ‍बर त्‍वचा की लोच बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे ये अपने मूल आकार में वापस खिंचाव और उछाल लाकर त्‍वचा के रंग में सुधार करता है। इससे झुर्रियों को रोकने में भी मदद मिलती है। कोलाजन सर्जरी काफी महंगी होती है लेकिन यदि आप घर पर ही अपनी स्किन का कोलाजन बढ़ाना चाहते हैं तो ये ड्रिंक आपके काम आ सकती है। एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर ये ड्रिंक कोलाजन बूस्‍टिंग का काम कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में।

Also read: पैरों में दर्द और सूजन को न करें इग्‍नोर, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी: Health Warning Signs

कोलाजन बूस्‍टिंग ड्रिंक के फायदे

Drinks for Collagen
Benefits of collagen boosting drink

– कोलाजन ड्रिंक नमी के स्‍तर को बढ़ाकर आपकी स्किन को अधिक सॉफ्ट और सपल बनाने में मदद करता है।

– इस ड्रिंक को नियमित रूप से पीने से झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

– ये उम्र बढ़ने के सं‍केतों जैसे ढीली त्‍वचा, उम्र के दागों और झुर्रियों को कम करने में मदद करती है।

– इस ड्रिंक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी जैसे एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो रंगत निखारने का काम करते हैं।

– कोलाजन ड्रिंक के नियमित सेवन से पिगमेंटेशन और अनईवन स्किन टोन की समस्‍या से भी छुटकारा मिल जाता है।

– ये ड्रिंक शरीर में होने वाली विटामिन, कैल्शियम और मिनरल की कमी को भी पूरा करने में मदद करती है। इस ड्रिंक के साथ आपको किसी तरह के सप्‍लीमेंट्स लेने की आवश्‍यकता महसूस नहीं होगी।

– इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा को भी बढ़ाया जा सकता है।

रंगत निखारने के लिए पिएं कोलाजन ड्रिंक
Ingredients of Collagen Boosting Skin Glow Drink

कोलाजन बूस्टिंग स्किन ग्‍लो ड्रिंक की सामग्री

– 1 मीडियम साइज गाजर

– 1 छोटा चुकंदर

– 1 नींबू का रस

– 1 संतरे का जूस

– 1 कप पानी

– 1 चम्‍म्‍च शहद

Also read: प्रदूषण से न बढ़ जाए अस्‍थमा पेशेंट्स की मुसीबत, पहले से बरतें ये सावधानी: Precaution for Asthma

ड्रिंक बनाने की विधि

ड्रिंक बनाने से पहले सभी सब्जियों और फलों को अच्‍छी तरह से धो लें। नींबू और संतरे को छील कर रख लें। फिर एक ब्‍लेंडर में गाजर, चुकंदर, नींबू और संतरे को डालकर एक स्‍मूद लिक्विड तैयार कर लें। एक छन्‍नी की मदद से इस लिक्विड को छान लें। फिर अपनी पसंद के अनुसार इस जूस में पानी मिलाकर पतला कर लें। वैसे तो इस ड्रिंक में हल्‍की मिठास होती है लेकिन यदि आपको अधिक मीठा पीने की आदत है तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं। कोलाजन ड्रिंक तैयार है इसका सेवन फ्रेश ही करें। इसे 1-2 दिन फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए कोलाजन ड्रिंक का सेवन नियमित रूप से 2-3 महीने किया जा सकता है।