मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम करने वाली भारत की सबसे पहली महिला, अभिनेत्री और इंटरप्रिन्योर सुष्मिता सेन आज भी लाखों दिलों पर राज करती है। आज सुष्मिता जो कुछ भी है खुद की मेहनत और लगन की वजह से ही है। सुष्मिता सेन ने अपने करियर में कई मूवीज की है हालांकि अभी ये फ़िल्मी जगत से थोड़ी दूर चल रही है लेकिन फैन फॉलोइंग में सबको मात दे रही है। सुष्मिता सेन हमेशा चर्चाओं में शुमार रहती है। वो और उनकी चर्चाएं कभी आउट डेटेड नहीं होती है बल्कि समय के साथ और बढ़ती जाती है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि, सुष्मिता सेन हर ऑउटफिट में परफेक्ट फिट होती है। वहीं अगर ऑउटफिट ट्रेडिशनल हो तो उनकी खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है।
अगर आप किसी पार्टी, शादी में जाने का प्लान कर रही है और साडी आपको अगर आप बिलकुल डिफरेंट और अट्रैक्टिव पहनना चाहती है तो यह पोस्ट आपके लिए है। सुष्मिता सेन साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती है। वहीं आज हम आपके लिए सुष्मिता के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स लेकर आए जिसे देखकर आप सुष्मिता सेन के दीवाने हो जाएंगे। आपको बता दें कि, सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स है। तो चलिए देखते सुष्मिता सेन के साड़ी लुक्स:
ग्रेस्फुल ग्रीन

सुष्मिता ”रॉ मैंगो” की सिल्क ग्रीन साड़ी में नजर आई थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें, इस साड़ी को शीर ऑर्गेंजा सिल्क और प्लने सिल्क से बनाया गया है। इस साड़ी पर गोल्डन कलर का बोर्डर बना हुआ है और पूरी साड़ी पर छोटी फूलों वाली बूटियां बनी हुई हैं। साड़ी पर आरी और जरदोजी काम किया गया है। सुष्मिता सेन ने रूही स्ट्राइप्ड सिल्क गोटा एंब्रोइडर्ड ब्लाउज के साथ अपनी साड़ी को पेयर किया है।साथ ही सुष्मिता ने साड़ी के साथ वेलवेट ग्रीन कलर की शॉल भी ले रखी है, जिस पर सिल्वर कलर से एंब्रोइडरी की गई है।
प्रिटी पिंक
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन की यह साड़ी मणिपुर के पारम्परिक डिज़ाइन की है। इस साड़ी में इसके स्ट्राइप्स, डिज़ाइन और कढ़ाईदार बिलाउस से इस साड़ी की शोभा में चार चाँद लग गए है। वहीं पिंक कलर की इस साड़ी में सुष्मिता सेन वाकई बहुत ही प्रीटी लग रही है। आपको बता दें कि, सुष्मिता सेन की यह साड़ी मणिपुर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रॉबर्ट नोरेम ने डिजाइन की है। सुष्मिता ने इस साड़ी के साथ पेस्टल लॉन्ग स्लीव ब्लाउज़ और फ़ानेक कैरी किया है।
बोल्ड ब्लैक
View this post on Instagram
गौरतलब है कि ज्यादातर लड़कियों को ब्लैक कलर बहुत ज्यादा पसंद होता है। इस कलर की खासियत यह है कि, यह हमारी बॉडी के शेप को पतला दिखता है। वहीं, सुष्मिता के इस साड़ी लुक की बात की जाए तो सुष्मिता इस ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस सिंपल, शीयर साड़ी और हैवी एमराल्ड एंड पर्ल चोकर में सुष्मिता एक डीवा लग रही है। वहीं अगर बिलाउस की बात की जाए तो उन्होंने बिलकुल सिंपल, स्लीवलेस बिलाउस कैरी किया है।
वाइट एंड रेड कॉम्बिनेशन
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन के इस लुक की बात की जाए तो यह बिलकुल ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। रेड एंड वाइट कलर के कलर की इस साड़ी के साथ सुष्मिता ने बड़ी बिंदी लगाई हुई है जो की उनके पूरे लुक को डिफरेंट वाइब दे रहा है। वहीं वाइट कलर के साथ रेड छोड़े बॉर्डर के साथ सुष्मिता ने पारम्परिक बंगाली तरीके से पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप भी बिलकुल ट्रेडिशनल किया हुआ है।
मल्टी कलर
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन ने हैंडलूम की इस साड़ी को इंडो वेस्टर्न का तड़का दिया है। जो की बखूबी बहुत सुन्दर लग रहा है। सुष्मिता ने इस साड़ी को जम्प सूट के साथ पेअर किया है साथ ही साड़ी ड्रिप्पिंग का स्टाइल भी काफी डिफरेंट दिया है। आपको बता दें कि, सुष्मिता को एक्सपेरिमेंट्स करना बहुत पसंद है इसीलिए सुष्मिता ने साड़ी के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया है जो की तारीफे काबिल है।
