Victoria-Memorial
Victoria-Memorial

विक्टोरिया महल कोलकाता की ख़ास बात

यह एक मुगल स्मारक है, जो विक्टोरियन युग के बारे में काफ़ी कुछ बताती है। यह सफेद मकराना संगमरमर से बनाई गई है जोकि इसे एक बहुत ही ख़ूबसूरत लूक देता है।

Victoria Memorial Places: ओल्ड ब्रिटिश राज की राजधानी कोलकाता को हमारे देश के सबसे प्रमुख शहरों में गिना जाता है। इस नगर में देखने और जानने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर संगमरमर की एक विशाल और चमचमाती इमारत दिखाई देती है जिसे दुनिया भर में विक्टोरिया मेमोरियल के नाम से जाना जाता है। यह एक मुगल स्मारक है, जो विक्टोरियन युग के बारे में काफ़ी कुछ बताती है। यह सफेद मकराना संगमरमर से बनाई गई है जोकि इसे एक बहुत ही ख़ूबसूरत लूक देता है। इस स्मारक की संरचना ताजमहल जैसी दिखाई जान पड़ती है इसलिए इसे राज का ताज भी कहा जाता है। इस स्मारक को भारत और यूनाइटेड किंगडम की महारानी विक्टोरिया के जीवन का जश्न मनाने के लिए बनाया गया था। 

Also read: Food: कोलकाता के ये स्ट्रीट फूड ज़रूर ट्राई करें

Kolkata became a part of the Second World War

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारत सीधे तौर पर युद्ध का हिस्सा नहीं था लेकिन जापानी वायु सेना ने कोलकाता पर बमबारी शुरू कर दी थी। जिसकी वजह से दिसंबर 1942 में शहर पहली बार बमबारी का शिकार हुआ। जापानी सेना द्वारा हवाई हमले रात में किए जाते थे। क्योंकि ब्रिटिश रक्षा प्रणाली दिन के समय ज्यादा ताकतवर थी। जापानी आक्रामणों ने इस शहर में कुछ भी नहीं छोड़ा। लोग सेना की चपेट में आने से बचाने के लिए लोगों ने अपनी गलियों, दुकानों और घरों को मोटे काले कागज से ढंकना शुरू कर दिया। यहां तक की कोलकाता के लोग अपनी कार की हेडलाइट , खिड़कियों को भी काले रंग में रंग देते थे। लेकिन चुनौती विक्टोरिया मेमोरियल को बचाने की थी। 

ब्रिटिश सरकार ने इस सम्बंध में काफ़ी विचार किया और थोड़ी सी चालबाजी से इस मुसीबत से बचने का रास्ता निकाला। वास्तुकला के इस अनोखे चमत्कार को जापानी सेना के आक्रामण से छुपाने के लिए मिट्टी और गोबर के मिश्रण की मदद से पूरी इमारत को सफेद से काले रंग में रंग दिया गया। ब्रिटिश सरकार इस प्लान को किसी भी कीमत पर लीक नहीं करने देना चाहती थी। एहतियात के तौर पर उन्होंने शहर के स्थलों के आसपास फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

This place was a Presidency Jail

विक्टोरिया ममोरियल बनने से पहले इस जगह पर प्रेसिडेंसी जेल हुआ करती थी। यह जेल कोई मामूली जेल नहीं बल्कि बहुत ही ख़ास थी। इसी जगह पर श्री अरबिंदों और सुभाष चंद बोस जैसे हमारे देश के क्रांतिकारियों को रखा ज्ञ था। प्रेजिडेंसी जेल से विक्टोरिया ममोरियल के निर्माण के बाद जेल को अलीपुर में शिफ्ट कर दिया और अब इसे पुरानी अलीपुर जेल के रूप में जाना जाता है।

The museum has more than 30 thousand artifacts

विक्टोरिया ममोरियल के मेमोरियल गैलरी में 26 आर्ट गैलेरी हैं। जिसमें 30 हजार से भी कहीं ज्यादा कलाकृतियां रखी गई हैं। इसमें एक गैलरी रॉयल गैलरी के नाम से जानी जाती है। इस गैलरी में महारानी विक्टोरिया और अल्बर्ट के कई चित्र हैं। इस जगह पर आपको उस समय के कई हथियार, महारानी विक्टोरिया की कुर्सी और डेस्क के साथ विलियम शैक्सपियर के कुछ दुलर्भ संस्करण भी देखने को मिल जाएँगे। इसलिए अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान आपको इन तमाम जगहों पर जरूर जाना चाहिए। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...