Places to Visit in Agra: आपके पास घूमने का समय कम है और आप चाहते है कि आस-पास कहीं घूमने चले जाएं, तो आप आगरा जा सकते हैं। आगरा जाने का ये मौसम बेस्ट है क्योंकि वहां आपको इस समय न ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा सर्दी मिलेगी। जिससे आप और आपके बच्चे आराम से घूम पाएंगें। लेकिन आगरा का नाम सुनते ही सभी के दिमाग में सिर्फ ताजमहल आता है, पर ऐसा नहीं है। आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई ऐसी घूमने की जगहें, जहां आप अपने शार्ट वेकेशन को एन्जॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं आगरा के घूमने वाली जगहों के बारे में-
ताजमहल

यदि आप आगरा जा रहे है तो आपको पता ही आगरा में सबसे ज्यादा फेमस जगह ताजमहल है। जो कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। यहां आपको चलकर ऐसा महसूस होता है कि आप इतिहास में पहुंच गए है। शाहजहां ने सफेद संगमरमर का ये मकबरा बनवाया था, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। साथ ही ये मुगल वास्तुकला को एक बेहतरीन उदाहरण है। इसमें जो नक्काशी की गई है वो देखते हुए बनती है।
आगरा फोर्ट

जब आप कोई किला देखने जाते है तो उसमें महत्वपूर्ण होता है कि मौसम कैसा है। बहुत ज्यादा गर्मी में घूमने का मज़ा किरकिरा हो जाता है। जो लोग ऐतिहासिक इमारतों को देखने के शौकीन हैं वे ताजमहल के करीब और 380 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए आगरा किले में जा सकते हैं। ये किला भी मुगल साम्राज्य के समय में ही बना था। इस किले के निर्माण में बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।
फतेहपुर सीकरी

यदि आप आगरा जा रहे है तो फतेहपुर सीकरी जरूर जाएं। बलुआ पत्थरों से बने इस किले की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। देश और विदेश से हज़ारों सैलानी यहां रोजाना इसकी खूबसूरती को निहारने आते हैं।
अंगूरी बाग

आगरा का अंगूरी बाग काफी फेमस है, जैसा की नाम से ही जाहिर है ये अंगूरों का बगीचा। ये आगरा में काफी पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल है। मुगल साम्राज्य के समय में महिलाएं यहां सैर करती थी। ये बाग इतना खूबसूरत है कि आगरा जाने वाले सैलानी इसे देखने जरूर आते हैं।
डॉल्फिन वाटर पार्क

इस पार्क का निर्माण 2002 में हुआ था। ये पार्क 14 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण होने के बाद ये भी आगरा में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान बन गया है। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के खेल और सवारी है जो इसको खास बनाता है। बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग स्विंग पूल है। साथ ही यहां लॉकर रूम में जिसमें आप अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं।
सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य

दिल्ली और आगरा राजमार्ग पर 20 किलोमीटर की दूरी पर ये अभयारण्य स्थित है। इसमें विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां है। यहां पर एक झील है जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है। साथ ही इसके पास आप बैठकर आराम महसूस कर सकते है। 106 तरह के पक्षी हर साल सुर सरोवर में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा, यह पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है, जैसे कि लिटिल गेर्ब, कॉमन टील, पर्पल हेरॉन, द कैटल एग्रेट, डार्टर और पिंटेल।
